प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का 70 साल कि उम्र में हुआ निधन

New Update
प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का 70 साल कि उम्र में हुआ निधन

हिंदी फिल्मों में अपने खलनायक किरदारों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का आज सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनका मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने फिल्मों के साथ ही कई टेलीविजन शोज में भी काम किया था। इसके अलावा वह थिएटर में भी अपने अभिनय और निर्देशन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय किया है।

publive-image

सलीम की पत्नी अनीता सलीम ने मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक रात पहले उने सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह बीमार नहीं थे। उसे किसी और पर निर्भर रहना पसंद नहीं था। वे स्वाभिमानी व्यक्ति थे। वह एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर थे। वह एक मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता, निर्देशक और रसोई में एक अच्छे रसोइया थे।

फैमली मैन फेम अभिनेता शारिब हाशमी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पहली बार सलीम गौस साहब को टीवी सीरियल ‘सुबह’ में देखा था। उनका काम बेहद लाजवाब लगा था। उनकी आवाज...

?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1519619228839473152%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fbharat-ek-khoj-actor-salim-ghouse-passes-away-at-70-7891607%2F

घौस ने अपनी करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ से की थी।

Latest Stories