/mayapuri/media/post_banners/eccf2762077489e5c21d19c78471512d48b3c4cbc86321c34c3659246f5d519c.jpg)
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से हर सितारा एक के बाद एक शादी बंधन में बंध रहा है। वहीं हाल ही में जाने-माने एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी की है। इसी बीच अब मशहूर एक्टर शाहिद कपूर की बहन सना कपूर भी शादी करने जा रही है। सना कपूर दिग्गज कलाकार मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधेगी।
/mayapuri/media/post_attachments/6d7896e8e478135c42e2ec46b7e31c5dc64f89e3f25fe4a25a65eba3974cf523.png)
/mayapuri/media/post_attachments/dad76f0ac3ad617873762f4e8d22565daf40b9e635234ede1bb90f14486ecf9e.jpeg)
आपको बता दें कि, सना कपूर और मयंक पाहवा की शादी की रस्में भी शुरु हो गई है। इसी के साथ आज यानी 2 मार्च के दिन महाबलेश्वर में ये दोनों सात फेरे लेने जा रहे है। वहीं इससे पहले सना कपूर और मयंक पाहवा की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सभी रस्मों की वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। सना कपूर और मयंक पाहवा के शादी की सभी रस्मों मे केवल परिवार के जरूरी लोग ही शामिल थे।
/mayapuri/media/post_attachments/65ffbe2e0748e9ca10ea674bf55068c5b1e4574757bfde1c949e36c6afa308e1.jpg)
वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हा और दुल्हन यानी सना कपूर और मयंक पाहवा का ढोल के साथ स्वागत किया जा रहा है। इस वीडियो में सना पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है, साथ ही दोनो को डांस करते भी देखा जा सकता है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)