हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे के साथ चुम्बन आरोप से बरी हुई शिल्पा शेट्टी

New Update
हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे के साथ चुम्बन आरोप से बरी हुई शिल्पा शेट्टी

-शरद राय

सोचिए जिस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्म और अश्लील - कन्टेंट बेंचने के धंधे में लिप्त होने का आरोप है, उस अभिनेत्री को अश्लीलता के आरोप से पहली बार 15 साल पहले सामना करना पड़ा था। तब उनकी हालत यह थी कि वह बिना किसी अपराध के अपराधिनी वाली हालत में थी। तब उनपर आरोप था कि वह खुल्लम खुल्ला पब्लिक के बीच में   हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे की गिरफ्त में आकर उनको चुम्बन दी थी। इस आरोप से बरी होने में उनको 15 साल लगे हैं।मुम्बई की अदालत ने उनको  निर्दोष माना है।

publive-image

साल 2007 में जब शिल्पा शेट्टी का कैरियर उफान पर था।वह कई सफल फिल्मों की हिट हीरोइन थी उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे भारत आए हुए थे। राजस्थान के अलवर में एक एड्स अवेयरनेस इवेंट शो में गेरे के साथ कई वीआईपी आमंत्रित थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस इवेंट में वहां थी। शो के दौरान रिचर्ड गेरे ने भावातिरेक में शिल्पा को बाहों में लेकर लिपलॉक चुम्बन ले लिया था। अंग्रेजी सभ्यता के लिहाज से यह एक सामान्य बात थी, लेकिन हमारे देश के धर्म रक्षकों ने तो इस घटना को सर पर उठा लिया।

publive-image

पत्र पत्रिकाओं में खूब फ़ोटो छपे, खूब लिखा गया। शिल्पा शेट्टी ने तब ऐसा किया था मानो धर्म और समाज की संस्कृति को मिट्टी में मिला दिया हो।देश भर में उनके और रिचर्ड गेरे के फोटो और पोस्टर्स फूंके जाने लगे थे...। किसी महाशय ने अप संस्कृति फैलाने की फरियाद लेकर वहां की अदालत में मुकदमा नालिस कर दिया।शिल्पा शेट्टी पर इंडियन पैनल कोड के तहत अश्लीलता, क्रिमिनल कांसीपिरेसी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्शन 67 के तहत अभद्र सामग्री फैलाने के आरोप वाला केस दर्ज हुआ।

publive-image

इस केस को  बाद मे 2017 में मुम्बई कोर्ट में लाया गया। जब यह केस शिल्पा पर दर्ज हुआ था तब ना आज के जैसा ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले वेब सीरीज का दौर था- जहां खुला सेक्स दिखाते हैं और ना ही राज कुंद्रा के अश्लील कारनामों की कोई चर्चा थी। एक छोटी सी घटना तिल का ताड़ बन गई थी। वही केस 15 साल बाद फैसला पाया है। शिल्पा निर्दोष साबित हुई हैं। तब शिल्पा शेट्टी की ज़िंदगी मे सेक्सुअल या अश्लील कंटेन्ट वाला यह पहला आरोप था।

publive-image

वाकई शिल्पा शेट्टी की ज़िंदगी मे आरोपों की लड़ी रही है लेकिन बिना कुछ किये धरे! वह करती हैं अच्छा लेकिन लिपट जाती हैं आरोपों से। जब वह पूरी तरह होनेवाली वारदात से अनभिज्ञ थी, रिचर्ड गेरे उनका चुम्बन लेकर उनको आरोपों में छोड़कर हॉलीवुड उड़ गए थे।यह घटना उनकी ज़िंदगी का   पहला सेक्सुअल आरोपों वाला हमला था।अब जब उनके पति राज कुंद्रा पर वैसे आरोपों की बाढ़ है, शिल्पा ने बड़े संयम से हालात का सामना किया है। वह निजी तौर पर यहां भी बेदाग साबित होंगी, शिल्पा को चाहने वालों को विश्वास है।

Latest Stories