/mayapuri/media/post_banners/3690dc3081e98c7c8f1b93fabb06db6ecb87a5d100c2688a09c053a0e993dc14.jpg)
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर काफी चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें अक्सर एक्टिव देखा जाता है। सोनम कपूर को हमेशा से ही एक खुश-मिजाज की एक्ट्रेस को तौर पर जाना जाता है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी बीच अब एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान पहली बार मीडिया के सामने आई है।
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा और पिता अनिल कपूर के साथ मुंबई में रखे गए एक इवेंट में स्पॉट हुई है। वही इस दौरान सोनम कपूर और आनंद अहूजा एक साथ में काफी खूबसूरत दिखाई दिए। साथ ही एक्ट्रेस सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू सूट और व्हाइट फिटेड टॉप में ग्लैमरस लग रही थी और उन्होंने ओपन हेयर लुक लिया हुआ था।
/mayapuri/media/post_attachments/9a2284daece91ce584daa7643d2aa469de8f7eb6337383867e07ba6779e9517e.jpg)
वहीं इस दौरान आनंद अहूजा पत्नी सोनम कपूर पर खूब प्यार लुटाते भी नजर आए है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां भी दे रहे है। इसी के साथ इवेंट पर एक्ट्रेस सोनम कपूर अपना बेबी बंर फ्लॉन्ट करती भी नजर आई है।
/mayapuri/media/post_attachments/29f73a7b746ba0ed4f8ae2f072f6158170ccce0b6fe24003e058c900281d3d06.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)