हमेशा के लिए अलग हो रही है साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या की राहें

New Update
हमेशा के लिए अलग हो रही है साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या की राहें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही शानदार कलाकार में शुमार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की राहें अब अलग हो रही है। ये खबर उनसे प्यार करने वाले फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। धनुष और ऐश्वर्या तलाक ले रहे है और इस बात की जानकारी खुद धनुष और ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक नोट शेयर करके दी है।

publive-image

आपको बता दें कि, धनुष और ऐश्वर्या दोनों ने ही एक-एक नोट अपने तलाक की बात सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर की है।  धनुष ने ट्वीट करते हुए लिखा- दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में हमारा 18 साल का साथ रहा है। यह जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम दोनों एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां पर हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग हो रहे है और हम दोनें ने अपने बेहतर भविष्य के लिए ये फैसला किया है। आप लोग हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें प्राइवेसी दें।

?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1483128992312225792%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fthesootr.com%2Fentertainment%2Faishwarya-rajinikanth-and-dhanush-divorce-after-18-years-relationship%2F7272

वहीं धनुष साउथ के सुपरहीरो रजनीकांत के दामाद है। धनुष और ऐश्वर्या की शादी साल 2004 में हुई थी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम है यत्र और लिंगा।

publive-image

आगे पड़े:

बेहद चौंकाने वाली खबर! गुल्‍की जोशी सोनी सब के ‘मैडम सर’ में उर्मिला बनकर लौटी- यह नजरों का धोखा है या फिर उसकी हमशक्‍ल?

कथक के सरताज थे बिरजू महाराज- आधारशिला

Latest Stories