सांप पकड़ते नजर आए सुनील ग्रोवर

New Update
सांप पकड़ते नजर आए सुनील ग्रोवर

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। उनकी एक्टिंग और उनकी कॉमेडी के अंदाज को खूब पसंद किया किया जाता है। वहीं हाल ही में एक्टर की हर्ट सर्जरी हुई है, जिसके लिए लोग उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे है। इसी के साथ अब सुनिल पहले से बेहतर है और उन्होंने घूमना फिरना भी शुरू कर दिया है। एक्टर ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो कुछ डेयरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है।

publive-image

आपको बता दें कि, सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वहीं इस वीडियो में सुनील कैमरामैन को शांत होकर आगे बढ़ने के लिए कहते हैं और वो एक सांप के पास जाते है दिख रहे है। साथ ही उनके हाथ में एक छोटी सी डंडी भी है, और वो उस डंडे को उस सांप के पास लेकर जाते हैं जिसके बाद वो उस सांप को अपने हाथ में उठा लेते हैं, जिसके बाद में ये पता चलता है कि सुनील ने जिसे अपने हाथों में उठाया है वो सांप नहीं बल्कि एक पाइप है।

इसी के साथ सुनील की इस वीडियो पर लोग काफी फनी रिएक्शन दे रहे है साथ ही एक्टर के स्वस्थ और फिरसे मस्ती मजाक करता देख खुश भी हे रहे है।

Latest Stories