धूम मचा रहा है सान म्यूजिक (SSAN MUSIC) द्वारा रीलिज वीडियो एल्बम "तेरी आशिकी में"

New Update
धूम मचा रहा है सान म्यूजिक (SSAN MUSIC) द्वारा रीलिज वीडियो एल्बम "तेरी आशिकी में"

-शरद राय

कोई कोई वीडियो अल्बम और उसके गीत लोगों के जहन में अपनी  तासीर घोलते जाते हैं।सान म्यूजिक कंपनी के द्वारा रीलिज और संजय अमान द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक एल्बम  'तेरी आशिकी में '' में एक ऐसा ही अल्बम है जो लोगों में अपनी पसंदगी बढ़ाते हर सुपर हिट हुआ है। गायक अमन त्रिखा की आवाज़ में यह रोमांटिक म्यूजिक एल्बम कुछ ही समय में संगीत की दुनियाँ में धूम मचाने लगा है।  सांतनु भामरे और  एलेना  टुटेजा द्वारा अभिनीत इस म्यूजिक वीडियो को राजीव चौधरी ने निर्देशित किया है। कोरिग्राफर जीत सिंह है , तो वही गायक अमन त्रिखा के साथ कोमल कृष्णा ने अपनी मखमली आवाज़ को दिया है।  संगीत एजे का है।

publive-image

शांतनु भामरे और   एलेना  टुटेजा ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया है।  शांतनु भामरे तेजी के साथ उभरते हुए स्टार है उन्होंने अब तक कई बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है।  वही एलिना भी रशियन अभिनेत्री है मगर हिंदी फिल्मो में अपना भाग्य आजमा रही है। सान म्यूजिक कंपनी के मालिक संजय अमान ने बताया कि '' तेरी आशिकी में '' जैसे बहुत से म्यूजिक विडिओ सान म्यूजिक कम्पनी लेकर आने जा रही है। वर्ष २०२२ में कंपनी  ५०० से ज्यादा सॉन्ग्स रीलिज करने वाली है। सान म्यूजिक का आज मार्केट शेयर बढ़ रहा है , विश्व के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आज सान म्यूजिक अपने म्यूजिक वीडियोस और ऑडियो को रीलिज कर रहा है।

publive-image

अमान ने बताया कि शांतनु भामरे ‘तेरी आशिकी में’ अलबम के प्रोड्यूसर हैं। इन्हें कला और वाणिज्य की अच्छी समझ है, इन्होंने राजीव चौधरी और अशोक त्यागी की फिल्म ‘रेड’ में अभिनेता कमलेश सावंत के साथ महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस म्यूजिक सिंगल में शांतनु लीड रोल में हैं। ‘तेरी आशिकी में’ सांग का वीडियो भी बेहद रोमांटिक और सेंसेशनल है। इसमें अभिनेत्री ऐलेना टुटेजा के अलग अलग अंदाज़ में रोमांटिक और भावविभोर कर देने वाले सीन देखने को मिलेंगे। एलेना को अलग अलग भूमिका करना पसंद है जिसके लिए वह हमेशा तैयार रहती हैं, चाहे वह गंभीर हों, रोमांटिक हों या कॉमेडी हों। वह अभिनय के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहती है। एलेना एक प्रशिक्षित और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।

‘तेरी आशिकी में’ अमन त्रिखा और कोमल की सुमधुर आवाजें हैं। यह बेहद रोमांटिक और मधुर गीत है, जो लोगों की ज़ुबान पर जल्द छा गया है।  सान एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले निर्मित इस म्यूजिक वीडियो में शांतनु भामरे और अभिनेत्री एलेना टुटेजा की रोमांटिक जोड़ी से लोगो को बहुत सी उम्मीदे है। वैसे भी शांतनु भामरे जैसे नए चेहरों को देखना लोग पसंद कर रहे है।  सान म्यूजिक की आने वाली फिल्मो में शांतनु भामरे भी नजर आएंगे।  '' भगवा '' सॉरी मदर '' जैसी बहुचर्चित फिल्मे है जो जल्द ही रिलीज़ की जाएँगी।

Latest Stories