/mayapuri/media/post_banners/782ff01a35bf614e2c1aca191a572796c67c294c7122792859ee3283e6af797d.jpg)
निर्माता आनंद पंडित और अभिनेता पुष्कर जोग की मराठी फिल्म 'विक्टोरिया' जल्द ही आ रही है। हाल ही में फिल्म की कास्ट का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।
विक्टोरिया में अभिनेता पुष्कर जोग, सोनाली कुलकर्णी और अक्षय कुलकर्णी मुख्य भूमिका निभाएंगे। हीरा सोहल इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत कर रही हैं और जीत अशोक और विराजस कुलकर्णी इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकारों का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस लुक में सबके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं। हर किसी के चेहरे के भाव कुछ न कुछ इशारा करते नजर आते हैं। इस लुक को देखकर फैन्स उत्सुक है कि आखिर फिल्म में क्या देखने को मिलेगा।
/mayapuri/media/post_attachments/20df7f297440d4b9822da5cc5da0e3e66f676eccde1322c874032f5bfb7427d9.jpeg)
‘Ti ani Ti’ की सफलता के बाद, ‘वेल डन बेबी’, आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स एलएलपी और गूसबंप्स एंटरटेनमेंट एक बार फिर एक नई फिल्म ‘विक्टोरिया’ ला रहे हैं। 'विक्टोरिया' की स्क्रिप्ट और संवाद ओंकार गोखले, जीत अशोक और विराजस कुलकर्णी ने लिखे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/3c80847f3377fca1d7fd01ebf8098e03fa53957bfb637d3ce54658030dd999a6.jpg)
आनंद पंडित, रूपा पंडित और पुष्कर जोग 'विक्टोरिया' के निर्माता हैं जबकि वैशाली शाह सह-निर्माता हैं। इस बिग बजट फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में होगी।
/mayapuri/media/post_attachments/07f498f6010813ee102dd4d8fc7634099056b3db95b16c302ea869dae4e6fc75.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)