/mayapuri/media/post_banners/eb88e49da8d233d8ff616222e16eba796f758da18f2585d9e2866153c2c4caa2.jpg)
लता मंगेशकर का नाम देश की स्वर कोकिला के नाम से शुमार है। उनकी प्रसिद्धि केवल देशभर में ही नही बल्कि विदेश में भी थी। आज लता मंगेशकर हमारे बीच तो नही है पर हमारें दिलों में है और उनके गाने हमारे साथ हमेशा उनके साए की तरह रहेंगे। वहीं लता मंगेशकर के हमने कई किस्से सुने है और इसमें एक किस्सा उनकी छोटी बहन आशा भोसले को लेकर भी जो कि काफी हैरान करने वाला है।
/mayapuri/media/post_attachments/de3a2e499e33d0d59cc576bb3d046ed5a0cf7270b152c347ef21df434fb81fc8.jpg)
आपको बता दें कि, लता मंगेशकर ने मात्र 13 साल की उम्र से अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना शुरू कर दिया था। उनके पिता का निधन हो गया था जिसके बाद लता के कंधों पर उनके परिवार जिम्मेदारी आ गई थी। लता ने अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था। वहीं उनकी छोटी बहन यानी की आशा भोसले हमेशा से ही काफी अलग मिजाज की थी। उन्हें नियमों बंध के रहना पसंद नही था।
/mayapuri/media/post_attachments/24e793ba7db06b8d8babe8d7a0e92912a62a24189584e21836b1522a0ca1d318.jpg)
वहीं आशा भोसले ने मात्र 16 साल की उम्र में गणपतराव भोंसले से शादी कर ली थी और उस समय गणपतराव 31 साल के थें। बता दें कि, उस समय गणपतराव लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थें। वहीं जब ये बाद लता को पता लगी तो वो आशा पर बहुत गुस्सा हुई थी। जिसके बाद लता ने आशा भोसले से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए और काफी समय तक दोनो के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/5be5989fc471c420e2f91fa3e66a6bc16d8c163b12a3887c12804c76b0bb26e3.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)