साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड और टीवी के ये स्टार्स

author-image
By Sangya Singh
New Update
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड और टीवी के ये स्टार्स

साल 2018 बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी की भी कई जोड़ियों को लिए बेहद खास और यादगार रहा। इस साल बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई टीवी सेलेब्स को उनका लाइफ पार्टनर मिला । जिनके साथ उन्होंने सात जन्मों तक एक-साथ रहने की कस्में खाईं । आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से बॉलीवुड स्टार्स और टीवी स्टार्स हैं जो इस साल शादी के बंधन में बंधे...

1- रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए। अपने परिवार की मौजूदगी में दोनों ने 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज़ से और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज़ से शादी की। शादी के बाद दोनों ने तीन वेडिंग रेस्पशन भी दिए। जिसमें से एक बेंगलुरु में और दो मुंबई में दिए।

2- प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

बॉलीवुड और अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ 1 दिसंबर को सात फेरे लिए। प्रियंका-निक की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज़ों के अनुसार राजस्थान के जोधपुर में उम्मैद भवन पैलेस में बेहद शाही अंदाज़ में हुई। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में दो वेडिंग रिसेप्शन भी दिए।

3- सोनम कपूर-आनंद आहूजा

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ 8 मई को अपनी मौसी कविता सिंह के मुंबई स्थित घर पर शादी की। शादी के बाद अगले दिन ही दोनों के परिवारों ने मुंबई के बड़े होटल में बॉलीवुड स्टार्स के ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया।

4- कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ

एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ संग 12 दिसंबर को जालंधर में सात फेरे लिए। उसके बाद अगले दिन पंजाबी रीति रिवाज़ के मुताबिक आनंद कारज की रस्म हुई। 14 दिसंबर को दोनों ने अपने रिश्तेदारों और खास दोस्तों के लिए जालंधर में रिसेप्शन पार्टी दी। उसके बाद 24 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की।

5- नेहा धूपिया-अंगद बेदी

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने तो 10 मई को अपनी शादी से लोगों को सरप्राइज ही कर दिया। दोनों की शादी पंजाबी रिवाज़ के मुताबिक आनंद कारज की रस्म से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई। शादी के 6 महीने बाद दोनों की एक बेटी मेहर का जन्म हुआ।

6- रघुराम-नताली डी लुसियो

एक्टर,टीवी प्रोड्यूसर और होस्ट रघु राम ने अपनी गर्लफ्रेंड कैनेडियन सिंगर नताली डि लुसियो से गोवा में 12 दिसंबर को शादी की। दोनों की शादी साउथ इंडियन और क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक हुई। बता दें, रघु राम इससे पहले होस्ट,एक्ट्रेस संगुधा गर्ग से भी शादी कर चुके हैं। शादी के 12 साल बाद दोनों अलग हो गए थे।

7- प्रिंस नरूला-युविका चौधरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बात करें तो ये दोनों पहली बार बिग-बॉस-9 के सेट पर मिले थे। जहां दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 12 अक्टूबर को मुंबई में शादी कर ली। शादी के बाद 21 अक्टूबर को दोनों ने चंडीगढ़ में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी थी।

8- मिलिंद सोमन-अंकिता-कोंवर

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से 22 अप्रैल को अलीबाग में शादी कर ली थी। इनकी शादी असैमीज़ ट्रेडिशन के मुताबिक हुई थी। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए हवाई गया था।

9- रुबीना दिलाइक-अभिनव शुक्ला

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रुबीना दिलाइक और अभिनव ने 22 जून को शादी की। इनकी शादी शिमला में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। शादी के बाद दोनों ने मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन दिया था।

10- सुमित व्यास-एकता कौल

सुमित व्यास और एकता कौल ने 15 सितंबर को जम्मू में शादी की। दोनों ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया अकाउँट पर शेयर की थी।

11- गौतम रोड़े-पंखुड़ी अवस्थी

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी ने 5 फरवरी को राजस्थान के अलवर में शादी की। टीवी शो सूर्यपुत्र कर्ण के सेट पर इन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

12- नेहा सक्सेना-शक्ति अरोड़ा

लंबे समय तक टीवी पर बतौर जोड़ी नज़र आने वाले कपल नेहा सक्सेना और शक्ति अरोड़ा ने इस साल शादी करने का फैसला किया। दोनों ने 2014 में इंगेजमेंट कर ली थी। इसके बाद 6 अप्रैल को मुंबई में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। टीवी शो ‘तेरे लिए’ के दौरान ही इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

13- दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में जोड़ी के रूप में नज़र आने वाले शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी को शोएब के होमटाउन लखनऊ में मुस्लिम रीति रिवाज़ से शादी की। शादी के बाद दोनों ने अपनी दोस्तों के लिए मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी।

14- कीथ सिकेरा-रोशेल राव सिकेरा

कीथ सिकेरा और रोशेल राव सिकेरा ने 4 मार्च को तमिलनाडु के महाबलिपुरम में बीच पर शादी की। रोश्ल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और फोटो शेयर करके बताया था कि ‘मुझे मेरा प्रिंस चार्मिंग मिल गया है’।

15- हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर

हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से 11 मई को 2018 शादी की। सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया की ये दूसरी शादी है। हिमेश और सोनिया ने मुंबई में शादी की। शादी में केवल परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल थे। सोनिया और हिमेश कई सालों से लिव इन में रह रहे हैं।

16- श्वेता त्रिपाठी-चैतन्य शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने एक्टर-रैपर ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा से 29 जून को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। बता दें, श्वेता ने मसान और हरामखोर फिल्मों और वेब सीरीज मिर्जापुर में काम किया है। वहीं चैतन्य, रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में दिखेंगे।

17- महाअक्षय चक्रवर्ती-मदालसा शर्मा

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने मदालसा शर्मा से 10 जूलाई को ऊटी में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। मदलसा शर्मा एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं।

18- श्रिया सरन-आंद्रेई कोशेचिव

फिल्म 'दृश्यम' में ऐक्टर अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वाली श्रिया सरन ने अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचिव से 12 मार्च को शादी कर ली थी। जिसमें बॉलिवुड से खास लोग ही शामिल हुए थे। श्रिया ने अपने मुंबई के लोखंडवाला अपार्टमेंट में शादी रचाई है।

19- पूरब कोहली-लूसी पेटन

publive-image

ऐक्टर और वीजे पूरब कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड लूसी पेटन से 17 फरवरी को गोवा में शादी की । जिसमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

20- श्वेता बासु प्रसाद-रोहित मित्तल

स्टार प्लस के शो 'चंद्र नंदिनी' की नंदिनी बन कर लोगों के दिलों पर राज कर चुकी श्वेता बासु प्रसादने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रैंड के साथ 13 दिसंबर को शादी की। शादी बंगाली रीति-रिवाजों के साथ पुणे में हुई।

Latest Stories