फिल्म बवाल में नजर आएंगे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर

| 30-03-2022 5:30 AM 4

बॉलीवुड के बेहद हैंडसम एक्टर में शुमार वरुण धवन काफी चर्चा में रहते है। वहीं एक्टर को अक्सर स्पॉट भी किया जाता है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव देखे जाते है और फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते है। इसी बीच अब बहुत ही जल्द एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर  की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है।आपको बता दें कि, एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म बवाल में नजर आएँगे। वहीं वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है और कैप्शन में लिखा- “अब होगा BAWAAL! जाह्नवी कपूर के साथ अपनी फिल्म का ऐलान करने के लिए बहुत उत्साहित और आभारी हूं, 7 अप्रैल 2023 को आपको सिनेमाघरों में देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता #goodfriday

जाह्नवी कपूर ने भी पोस्ट शेयर किया:

वहीं इस फिल्म को  साजिद नाडियाडवाला और नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक नितेश तिवारी बना रहे है। इसी के साथ फैंस इस फिल्म की घोषणा के बाद काफी ज्यादा एक्साइटेड है। वहीं ऐसा पहली बार होगा जब जाह्नवी कपूर और वरुण धवन किसी फिल्म में नजर आएंगे। साथ ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, जाह्नवी कपूर फिल्म गुड लक जेरी में भी नजर आएंगी।