/mayapuri/media/post_banners/f9ee96b626e29caa74494d53379c9adb0ad9b77048d59fe17642bbce060fd873.jpg)
बॉलीवुड के जानें-मानें एक्टर वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का निधन हो गया है। वहीं मनोज साहू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मनोज वरुण धवन के साथ महबूब स्टूडियो आए हुए थे, जहां पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं वरुण धवन ने अपने ड्राइवर मनोज को आखिरी विदाई दी है
आपको बता दें कि, एक्टर वरुण धवन और उनके बड़े भाई रोहित धवन बुधवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं मनोज साहू के निधन से पूरी धवन परिवार काफी सदमे में है। इसी के साथ वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, मनोज वरुण के कितने करीब थे।
वहीं एक्टर वरुण धवन ने जो वीडियो शेयर किया है वो हॉन्ग कॉन्ग में हुए एक इवेंट का है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि वरुण मनोज का इंट्रोडक्शन सबसे करवा रहे है और ये कहते दिख रहे है- मनोज ने हमेशा उनका साथ दिया है। इसी के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा है- मनोज मेरे जीवन में 26 साल से थे, वो मेरे सबकुछ थे, मेरे पास अपना दुख जताने के लिए शब्द नहीं बचे हैं, मैं बस इतना चाहता हूं कि, लोग उन्हें उनकी समझदारी और हंसमुख नेचर के लिए हमेशा याद करें, मैं हमेशा आभारी रहूंगा कि मनोज दादा मेरे जीवन में थे।