Advertisment

दिग्गज एक्टर अरुण बाली हुए अस्पताल में भर्ती

New Update
दिग्गज एक्टर अरुण बाली हुए अस्पताल में भर्ती

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अरुण बाली को कौन नहीं जानता। अरुण बाली एक ऐसे कलाकार है जिनके सभी फैन है। वहीं अरुण बाली को लेकर एक अपडेट सामने आया है कि, उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। उनकी उम्र 79 वर्ष है। अरुण बाली की हालत काफी खराब है जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि, दिग्गज एक्टर अरुण बाली को मायस्थेनिया ग्रेविस नाम की दुर्लभ बीमारीहै। जिसके चलते उन्हें बोलने में भी काफी परेशानी हो रही है। एक्टर का इलाज मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में चल रहा है। इसी के साथ ये खबर सामने आने के बाद से ही इनके सभी प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगने लगे है।

Advertisment

publive-image

वहीं अभी तक हीरानंदानी अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से उनकी तबीयत को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। इसी के साथ बता दें कि, दिग्गज एक्टर अरुण बाली ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘दूसरा केवल’ से की थी। जिसे काफी पसंद किया गया था। वहीं इसके बाद उनका करियर बुलंदियां छूता गया और उन्हे कई चर्चित और बड़ें सीरियल में काम मिलता गया। यही नहीं उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है।

Advertisment
Latest Stories