Advertisment

दिग्गज एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का हुआ निधन

New Update
दिग्गज एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री एस दुखभरी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। वहीं उनके निधन की जानकारी जाने-माने निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर दी है। इसी के साथ एक्टर के निधन की वजह अभी तक सामने नही आई है। वहीं एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार आज यानी 11 अप्रैल के दिन सुबह 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशान भूमि में किया गया है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर इस बात जानकारी और शोक जताते हुए कहा- मैं  आपको बहुत दुख के साथ ये सूचित करना चाहता हूं कि, हमारे प्यारे शिव सुब्रमण्यम हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं,' 'वह काफी टैलेंटेड थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से और साथ ही प्रोफेशनल रूप से बहुत प्यार और सम्मान मिला था।'

?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1513336436736548870%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-shiv-subrahmanyam-death-and-funeral-news-update-meenakshi-sundareshwar-actor-filmography-6236019.html

वहीं एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन की खबर आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उनके जाने पर शोक व्यक्त कर रहा है। वहीं शिव कुमार सुब्रमण्यम  मीनाक्षी सुंदरेश्वर, नेल पॉलिश, हिचकी, रॉकी हैंडसम, 2 स्टेट्स और कमीने जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके है। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया जाता था। इसी के साथ फिल्म 2 स्टेट्स में उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभाया था।

Advertisment
Latest Stories