/mayapuri/media/post_banners/76bed0c126d13010f8585e69ca380d76974ee3d20ba8c061d1be99a6e5adf112.jpg)
हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रमेश देव हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए है। बुधवार को उन्होनें मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनकी उम्र 93 साल थी। वहीं आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रमेश देव की अंतिम यात्रा से पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
आपको बता दें कि, दिग्गज कलाकार रमेश देव को अंतिम विदाई देने राज ठाकरे भी पहुंचे थे साथ ही उन्हें काफी दुखी भी देखा गया था। इसी के साथ महेश मांजरेकर समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थें। दिग्गज एक्टर रमेश देव पिछले काफी समय से हृदय संबंधी रोग के ग्रसित थे और उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।
वहीं रमेश देव के बेटे अजिंक्य देव ने बताया कि, बुधवार को अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इसी दौरान उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा से पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां लगभग सभी बड़े सितारों और राज नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए थे। वहीं रमेश देव की अंतिम यात्रा की बहुत सी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसपर लोग शोक व्यक्त कर रहे है।