/mayapuri/media/post_banners/935862e74f47a6a0857e6e6ff8ce4eb60e00771688791d56722f909efb3c4efb.jpg)
बॉलीवुड से लगातार दुख भरी खबर सामने आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर बप्पी लहिरी का निधन हो गया है। वहीं उन्होंने मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में रात 11 बजे आखिरी सांस ली है। बप्पी दा की निधन की खबर आने के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
आपको बता दें कि, दिग्गज गायक बप्पी लहरी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका निम्न समस्याओं का इलाज भी चल रहा था। साथ ही बप्पी लहिरी कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे जिसके चलते उनकी मुसीबत और बढ़ गई थी। वहीं बप्पी दा का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने कहा- बप्पी जी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन मंगलवार के दिन अचानक उनकी सेहत काफी बिगड़ गई और उनके परिवार ने हमारे एक डॉक्टर को घर बुलाया और उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। बप्पी लहरी को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें थी। जिसके चलते उनकी देर रात ओएसए ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया के कारण उनका निधन हो गया।
वहीं बप्पी लहरी बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा थे। उन्होनें अपनी आवाज से बॉलीवुड का रूख बदल दिया था और कई सुपर हिट सांग्स दिए थे। इसी के साथ बप्पी दा गोल्ड पहनने के बहुत शौकीन थे वह हमेशा सोने की मोटी चेन और कई गोल्ड ज्वेलरी पहनते थे और इसी के लिए वो जाने भी जाते थे।
लहरी परिवार के सदस्यों की ओर से आधिकारिक बयान
(यह हमारे लिए बेहद दुखद क्षण है, बप्पा के निधन पर अंतिम संस्कार कल मध्याह्न सुबह LA में होगा, हम उनकी आत्मा के लिए प्राथना कर रहे हैं। हम आपको अपडेट बताते रहेंगे।
Mrs .Lahiri, Mr.Gobind Bansal, Bappa Lahiri, Rema lahiri)
बप्पी दा के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं, हालाँकि इसी महीने 6 february को भारत कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी इस दुनिया को छोड़ गई थी जिसके बाद पूरा हिंदुस्तान इस सदमे से अभी तक उभर भी नहीं पाया था कि अब सिंगर बप्पी लहिरी इस दुनिया से चले गए हैं।