पर्दे पर नकली युद्ध देखने वाले दर्शक जान लें कि असली युद्ध के दोनो नायकों- पुतिन और जेलेंसकी का कनेक्शन भी फिल्मों से रहा है!

New Update
पर्दे पर नकली युद्ध देखने वाले दर्शक जान लें कि असली युद्ध के दोनो नायकों- पुतिन और जेलेंसकी का कनेक्शन भी फिल्मों से रहा है!

-शरद राय

पूरी दुनिया भयाक्रांत होकर रूस और यूक्रेन की भीषण लड़ाई पर नज़रें गड़ाए रखी है। तृतीय विश्व युद्ध और परमाणु युद्ध की दहशत की कल्पना के बीच असली जिंदगी के इस युद्ध के दोनो नायकों- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमर जेलेंसकी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रही हैं। तीन घंटे की पर्दे के फिल्म के नायक के कारनामो की तरह ही इस वास्तविक लड़ाई में पूरी दुनिया यह देखने में लगी रही है कि इस रियल लाइफ हीरोज के अगले कदम कितने विस्फोटक होंगे। यह भी रोचक बात है कि इन दोनों योद्धाओं के जीवन से भी फिल्मी कनेक्शन जुड़ा रहा है।

publive-image

सबसे पहले हम चर्चा करेंगे दुनिया के सामने अचानक नायक बनकर उभरे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी की, जो युद्ध मे अंगभंग हो गए अपने देश की हालत को देखकर भी घुटने टेकने के लिए तैयार नही होते। वह देश के सम्मान  में हीरो की तरह खड़े दिखाई देते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के नायकों की तरह ही जेलेंसकी भी अपने देश की फिल्मों और टीवी शोज के कलाकार रहे हैं। यहूदी मां बाप का यह 44 वर्षीय बेटा कानून की पढ़ाई करने के समय ही पर्दे का चहेता कलाकार बन चुका था। जेलेंसकी ने कॉमेडी कलाकार के रूप में  शुरुवात लिया था। 2019 में  ( 73% वोट हासिल करके) जेलेंसकी यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने से पहले फिल्म और टीवी पर बहुत सक्रिय थे।

publive-image

वह अभिनेता थे, निर्माता थे और अपनी  प्रोडक्शन कंपनी चला रहे थे।जेलेंसकी ने रूसी और यूक्रेनी भाषा मे पर्दे पर काम किया है। उनकी फिल्में हैं-'लव इन द बिग सिटी', 'ऑफिस रोमांस', 'आवर टाइम', 'रजेव्स्की वर्सस  नेपोलियन'', '8फर्स्ट डेट्स', 'लव इन वेगास' आदि। 'लव इन द बिग सिटी' के सीक्वल 2 और 3 भी बने हैं। इसी तरह उनके  टीवी शोज ' 'स्वाति', 'सर्वेंट ऑफ द पीपुल','तांति झ झिरकमी' भी लोगो ने पसंद किया है। यूक्रेनी भाषा मे उनकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'आई, यू, ही, शी' को भी खूब पसंद किया गया था।कॉमेडी शो प्रतियोगिता (केवीएन टीम) से अभिनय की शुरुवात लेनेवाले जेलेंसकी  केवारटल 95 टीम के साथ  पार्टिसिपेट करते हुए  बहुत पॉपुलोरिटी हासिल किए। प्रोग्राम प्रोड्यूसर बने और उसी प्रसिद्धि के बल पर  भारी मतों से चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने। आज यूक्रेन का यह राष्ट्रपति रूस की सेना के सामने खड़ा दुनिया भर की नज़रों में है।

publive-image

आइए, अब एक नज़र दौड़ाते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जो दुनिया के सामने हिंदी फिल्म के पर्देवाले मोगाम्बो की छवि बनाए खड़े हैं। 'मोगाम्बो खुश हुआ' से भी टफ दिखाई दे रहे हैं पुतिन। विश्व के ताकवर पॉलिटिशियन और चतुर राजनयिक समझे जाने वाले व्लादिमीर पुतिन एक तरफ हैं और दुनिया भर के देश एक तरफ और पुतिन हैं कि कभी उनके चेहरे पर मुस्कराहट आती भी नहीं। बहरहाल पुतिन के बारे में बताने की ज़रूरत नही की वे साल 1999 से साल 2022 तक रूस की सत्ता में प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के रूप में आसीन हैं। इनका सीधा संबंध किसी फिल्म या टीवी के पर्दे से नही है लेकिन पर्दे की तरीका के साथ नाम ज़रूर जुड़ा हुआ रहा है। वह अपनी पहली पत्नी से जब अलग हुए थे तब और कई दूसरे अवसरों पर भी उनका नाम किसी मॉडल के साथ जोड़कर खबरें बनी थी।

publive-image

पूर्व एडल्ट फिल्मों की स्टार एलेना बर्कोवा (जिसने टीवी रियलटी शो 'डॉम 2' में भी हिस्सा लिया था) ने तो पुतिन के खिलाफ 2018 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।लेकिन वह चुनाव नही लड़ पायी थी। एलिना  कबायेवा के साथ भी वह प्यार की सुर्खियों में बने थे। पुतिन अपनी ज़िंदगी को ढक कर रखना पसंद करते हैं और जो उसे उधेड़ने की कोशिश करता है खुद खबरों से बाहर हो जाता है। वह अपने पारिवारिक जीवन को जैसे पूर्व पत्नी-जिससे 30 साल बाद तलाक लिए या दोनो बेटियों के बारे में भी बात नही करते। 16 साल तक रूस की खुफिया एजेंसी  KGB और FSB से जुड़े पुतिन सिनेमा देखने के बड़े शौकीन थे और जासूसी फिल्में देखा करते थे। पुतिन के पिता स्पिरिदोनोविच पनडुब्बी बेड़े में थे  और मां मारिया फैक्टरी में काम करती थी। आज वह 69 वर्ष के हैं और 22 सालों से रूस की सत्ता पर काबिज हैं। बताया जाता है कि पुतिन के पास 20 घर, 58 एयर क्रॉफ्ट और 700 कारें है।हॉलीवुड का कोई एक्टर भी उनकी तरह स्टाइलिश जीवन नही जीता होगा।

publive-image

दुनिया के मानस पटल पर इनदिनों व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमर जेलेंसकी फिल्म के स्टारों की तरह नायक बनकर छाए हुए हैं। जबकि यह लड़ाई जमीन की है। अबतक रियल को पर्दे पर कॉपी किया जाता था, ऐसा लगता है इसबार ये दोनों जांबाज़ लड़ाकू पर्दे को जमीन पर ला दिए हैं। फिल्म के पर्दे पर दो जांबाजों की लड़ाई देखकर दिल धड़कता है, यहां तो कलेजा सूख रहा है!

publive-image

Volodymyr Oleksandrovych Zelenskyy, President of Ukraine, performing during his standup comic days

publive-image

Latest Stories