अनुराग कश्यप और अरबाज़ खान के गुस्से से भरे ट्वीट्स के पीछे ये थी कहानी

author-image
By Sangya Singh
New Update
अनुराग कश्यप और अरबाज़ खान के गुस्से से भरे ट्वीट्स के पीछे ये थी कहानी

अनुराग कश्यप

लंबे समय से इंतजार कर रहे सलमान खान के फैंस का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया। सल्लू मियां की दंबग-3 रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही हम आपको याद दिलाने जा रहे हैं डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्टर फिल्ममेकर अरबाज खान के बीच हुए एक पुराने ट्विटर वॉर की।

दरअसल, हुआ ये था कि साल 2010 में रिलीज हुई दबंग फिल्म का निर्देशन करने वाले अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप को फिल्म के 2012 के सीक्वल दबंग-2 से बाहर कर दिया गया था। तब उस फिल्म के निर्देशन की कमान सलमान खान के भाई अरबाज खान को मिल गई थी।

तभी बिना किसी डर के बड़ी बेबाकी से अपनी बात कहने वाले अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सलमान और अरबाज पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने लिखा था, कि सलमान खान को लगता है कि उन्होंने मेरे भाई का जीवन बना दिया। आशा है कि जब वह दबंग 2 बनाएंगे, तो वह अरबाज के लिए भी ऐसा ही करेंगे। ऑल द बेस्ट।

अपने दूसरे ट्वीट में अनुराग कश्यप ने लिखा, अभिनव सिंह कशयप, यू रॉक...आई लव यू... उन्हें दिखाओ कि तुमने क्या किया है। बस फिर क्या था, अनुराग कश्यप का ये ट्वीट पढ़कर भड़के अरबाज खान से रहा नहीं गया और उन्होंने भी अनुराग कश्यप पर अपने गुस्से को जाहिर करने में ज़रा भी समय नहीं गंवाया।

अनुराग के ट्वीट पर अपनी भड़ास निकालते हुए अरबाज ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, आभार जताने की जगह कुछ लोग भाव खा रहे हैं। वाह क्या ज़माना आ गया है। समय बताएगा। कभी असलियत को बहार आने में समय लगता है...। अब भला अरबाज भी कहां रुकने वाले हैं, उन्होंने भी एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, सफल लोगों के होंठों पर हमेशा दो चीजें होती हैं। 'शांति' और 'मुस्कुराहट'। समस्या को हल करने के लिए मुस्कान और समस्या से बचने के लिए शांति।

मामला यहीं नहीं थमा, जब अनुराग कश्यप को लगा अब बात हाथ से निकल रही है, तो उन्होंने अपने गुस्से से भरे दोनों ट्वीट्सकी डिलीट कर दिया और उसके बाद एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, मेरे मन में अरबाज़ के लिए बहुत सम्मान है और सोहेल और उनके पिता के लिए भी..मैं उन्हें कभी गाली नहीं दूंगा..। अब आप ज़रा गौर से इस लाइन को पढ़िए। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि अपने इस ट्वीट में अनुराग में सलमान का नाम नहीं लिया। जिससे सलमान के लिए अनुराग की नाराजगी साफ जाहिर हो रही है।

बता दें कि बाद में अभिनव कश्यप ने अपने एक बयान में ये कहा था कि वो दबंग के सीक्वल से खुद अलग हो गए थे क्योंकि पहली पार्ट के लिए उन्हें पर्याप्त क्रेडिट नहीं दिया गया था। हालांकि, अनुराग द्वारा किए गए ट्वीट साफ तौर पर इस बात का इशारा करते हैं कि जो भी हमें बताया गया है, उसके पीछे की कहानी कुछ और ही है।

और पढ़ें- 2019 में बॉलीवुड की इन 5 फ़िल्मों ने दिया समाज को प्रभावशाली संदेश

Latest Stories