/mayapuri/media/post_banners/d296df030d0fd299a24a49fd90eaed7f522d06e57cb11d04d933c96df33b3624.png)
-शरद राय
उत्तर भारत में इनदिनों ठंड के साथ साथ चुनावी लहर की सरगर्मियां भी बढ़ी हुई हैं। सभी राजनैतिक पार्टियां टिकट बंटवारे में मशगूल हैं। ऐसेमें बहुत से उम्मीदवार ऐसे भी छूट रहे हैं जो किसी राजनैतिक पार्टी से बहुत कमिटेड हैं। कांग्रेस पार्टी की एक सदस्य प्रियंका मौर्या पार्टी की एक ऐसी ही सदस्य हैं जो इनदिनों कांग्रेस- पार्टी के एक चर्चित स्लोगन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के पोस्टर की मॉडल (चेहरा) बनी हुई हैं लेकिन पार्टी से क्रुद्ध हैं। प्रियंका मौर्या लखनऊ के सरोजिनी नगर से विधान सभा का चुनाव लड़ने की तैयारी किये बैठी थी लेकिन जब कैंडिडेट के नामों की लिस्ट आई तो उनका नाम गायब है!
कांग्रेस पार्टी की महा सचिव प्रियंका गांधी का एक स्लोगन इनदिनों उत्तर प्रदेश, पंजाब और देश के सभी चुनाव घोषित हुए पांचों राज्यो में खूब चर्चित हो रहा है जो वह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए अपनी हर मीटिंग में बोलती हैं-''लड़कीं हूं लड़ सकती हूं'। इस स्लोगन को बीजेपी के स्लोगन-'बेटी बचाओ' की काट के रूप में देखा जा रहा है।कांग्रेस पार्टी इस स्लोगन का इस्तेमाल आजकल सोशल - मीडिया और अपनी पार्टी के प्रचार के पोस्टरों पर कर रही है। इस स्लोगन के साथ एक लड़की का चेहरा है वो प्रियंका मौर्या का चेहरा है। प्रियंका मौर्या सरोजिनी नगर से चुनाव लड़ने की तैयारियां किए बैठी थी और पार्टी ने उनको उस विधान सभा का उम्मीदवार बनाने का वादा भी किया हुआ था। जब चुनाव के लिए खड़े होने वाले प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट आई और उसमें प्रियंका मौर्या ने अपना नाम नही देखा तो वह विफर पड़ी। उस विधायिकी क्षेत्र का उम्मीदवार किसी और को घोषित किया गया है।
प्रियंका मौर्या इस घटना से वेहद आहत हुई हैं और वह सारा दोष प्रियंका गांधी के करीबियों का मान रही हैं।उनका कहना है कि कांग्रेस ने मेरा फेस इस्तेमाल किया है और सोशल मीडिया पर मेरे चेहरे से फालोवर जुटाया है।लेकिन जब टिकट देने की बात आई तो वे अपने स्लोगन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का सम्मान करना भी भूल गए। पेशे से होमियोपैथी की डॉक्टर प्रियंका मौर्या राजनीति के खिलाड़ियों पर अपना गुस्सा निकलना जारी रखी हैं।वह कहती हैं कि पार्टी ने उनको धोखा दिया है। उनसे सभी फर्मेलिटीज पूरा कराने के बाद उनकी जगह किसी दूसरे को टिकट दे दिया जाना गद्दारी है।अब प्रियंका (मौर्या) बनाम प्रियंका (गांधी बदरा ) होगा या जो कुछ... कुछ दिनों में ही पता चलेगा।