/mayapuri/media/post_banners/d8877f1ebac1a72011ee00b980ea2c9b6d0c94fcb73ad31879e79c22ba3830e5.jpg)
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। इस खबर को सुनकर सभी लोग हैरान हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी कि, प्रियंका अब उनकी फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के इस फिल्म को छोड़ने की वजह हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस से शादी करने वाली हैं। इसी वजह से उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। आपको बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा और अली अब्बास जफर एक दूसरे के बहुत अच्छे और खास दोस्त भी हैं। शायद इसी वजह से अली अब्बास जफर ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बावजूद भी उनसे नाराज होने के बजाय उन्होंने प्रियंका को शुभकामनाएं दी हैं।
सलमान ने किया प्रियंका के साथ कभी काम न करने का फैसला
वहीं, दूसरी तरफ फिल्म के सेट से ऐसी खबरें आई हैं कि प्रियंका के फिल्म छोड़ने की खबरों से सलमान खान काफी भड़के हुए हैं। सलमान, प्रियंका से बेहद नाराज हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि सलमान खान, प्रियंका के इस अनप्रोफेशनल रवैये से इतने नाराज हैं कि उन्होंने फैसला किया है कि वो अब कभी दोबारा प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे।
दरअसल, सलमान के बारे में सभी जानते हैं कि वो अपनी फिल्मों की कास्ट को चुनने से जुड़े हर फैसले पर ध्यान देते हैं। वैसे सलमान और प्रियंका के बीच तो खट्टास तो तभी शुरु हो गई थी जब एक फिल्म से सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को हटा कर कैटरीना को लेने का फैसला किया था। हालांकि बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई।
'भारत' में प्रियंका की जगह ले सकती हैं कैटरीना
वहीं, अब खबर ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद अब इस फिल्म से कैटरीना कैफ जुड़ सकती हैं। आपको बता दें, प्रियंका से पहले भारत के लिए कैटरीना कैफ का नाम ही फाइनल किया गया था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास जफर से बात करके 'भारत' से कमबैक करने की इच्छा जताई, तो अली अब्बास जफर ने प्रियंका को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया।
लेकिन अब लगता है कि ये फिल्म शायद कैटरीना कैफ की झोली में ही जानी थी। अब जब प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है तो जाहिर सी बात है कि फिल्म में अब प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को ही लिया जा सकता है। वैसे भी सलमान और कैटरीना की जोड़ी हमेशा ही सुपरहिट रही है और लोग भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अब देखना ये है कि क्या कैटरीना दोबारा इस फिल्म में एंट्री लेती हैं या नहीं।
शादी या किसी और वजह से प्रियंका ने छोड़ी 'भारत'
वहीं, अगर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते की बात करें तो दोनों को डेट करते हुए अभी महज दो महीने ही हुए हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों एक दूसरे से सगाई भी कर चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर ही निक जोनस से सगाई कर ली थी। अब कहा जा रहा है कि प्रियंका जल्दी ही निक से शादी करने जा रही हैं और इसी वजह से उन्होंने फिल्म 'भारत' छोड़ दी।
जो भी हो, अब ये तो वक्त ही बताएगा कि प्रियंका ने क्या अपनी शादी की वजह ही सलमान की फिल्म भारत छोड़ दी या फिर इसकी कोई दूसरी वजह भी है। फिलहाल, तो प्रियंका अपने दूसरे हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं। जल्द ही वो एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।