दिल के जख्म के साथ... 'तू लौट आ' और 'निंद्र' गानों ने उनको लोगों की पसंद बना दिया है! उत्साह से लवरेज हैं कशिका कपूर

New Update
दिल के जख्म के साथ... 'तू लौट आ' और 'निंद्र' गानों ने उनको लोगों की पसंद बना दिया है! उत्साह से लवरेज हैं कशिका कपूर
माधुरी राय
फ़िल्म इंडस्ट्री में इन दिनों मॉडल ऎक्ट्रेस कशिका कपूर चर्चा में हैं। न सिर्फ वह कमाल की खूबसूरती रखती हैं बल्कि उनका लुक, उनका डांस, उनका ग्लैमर से भरपूर स्टाइल दर्शकों को दीवाना बनाए हुए है। उनके तीन म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होकर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं जिनमे उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से अपने फैन्स और फॉलोवर्स का एक बड़ा तबका तैयार कर लिया है। दिल पे ज़ख्म म्यूज़िक वीडियो ने जहां उन्हें एक पहचान दी वहीं बिग बॉस 15 फेम प्रतीक सहजपाल के साथ उनका खूबसूरत गाना 'तू लौट आ' भी काफी चर्चा में रहा। गाने के वीडियो को म्यूज़िक लवर्स ने खूब सराहा और यह सुपरहिट हो गया। हाल ही में उनका गीत नींद्र अभिषेक वर्मा के साथ रिलीज हुआ है जो बेपनाह लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
सोशल मीडिया पर कशिका कपूर को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। वह खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
'तू लौट आ' म्यूजिक वीडियो में मॉडल कशिका कपूर ने प्रतीक सहजपाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है, जहां दर्शकों को स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई है।
publive-image
कशिका कपूर के नाम मे ही कशिश है यही वजह है कि उन्हें काफी फिल्मों, वेब सीरीज के औफर आ रहे हैं मगर वह एक एक कदम फूंक फूंक कर रख रही हैं। वह क्वान्टिटी से ज्यादा क्वालिटी वर्क करना चाहती हैं। केवल 20 साल की कशिका कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
वह स्टार किड नहीं हैं मगर अपनी अद्भुत प्रतिभा और अपनी खूबसूरती के बल पर इंडस्ट्री में काम हासिल किया है। वह मानती हैं कि केवल नेपोटिज़्म का राग अलापने से आपका कैरियर रफ्तार नहीं पकड़ता बल्कि आपको अपने आप पर, अपनी प्रतिभा पर, अपनी मेहनत और अपनी लगन पर पूरा भरोसा होना चाहिये।
Latest Stories