/mayapuri/media/post_banners/2e95dfd69a5796a90b64e71460f4661391e8d5c03631163e3ef0ba1230f3c443.jpg)
-माधुरी राय
बीते दिनों यश कुमार की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर छाई रही। लगभग सभी जगह यश कुमार व निधि झा के सगाई के चर्चे आम रहें। निधि झा से सगाई के बाद यश कुमार के फैन्स के लिए दोगुनी खुशखबरी है। सगाई के बाद यश कुमार की पहली फिल्म 'दंडनायक' 18 फरवरी को बिहार-झारखंड, बंगाल व नेपाल के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है।
यश की सगाई भले ही निधि झा के साथ हुई है लेकिन सगाई के बाद यश की पहली फिल्म काजल राघवानी के साथ आ रही है। ये फिल्म निर्माण काल से ही चर्चा में रही है। शूटिंग की तस्वीर आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शको व फिल्म ट्रेड के लोगो में रोमांच बरकरार है।भोजपुरी सिनेमा के मेकरो को उम्मीद है यश की 'दंडनायक' से सिनेमा हॉल में एक बदलाव आएगा। हमेशा पारिवारिक मूल्यों पर फिल्मे लेकर आने वाले यूनिक एक्शन स्टार यश कुमार की फिल्म ‘दंडनायक’ अब पूरे देश मे भव्य तरीके से रिलीज के लिए तैयार है।
यश कुमार एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘दंडनायक’ में यश कुमार (yash kumar) और काजल राघवानी (kajal raghwani) मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रीति शुक्ला,राधे कुमार, वर्षा तिवारी,संजीव मिश्रा,नवीन मिश्रा,अवनीश दुबे,अनुराग ठाकुर, धनंजय सिंह, मनोज मोहानी, नौशाद शेख इत्यादि भी अहम किरदार में हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा, कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। कहानी यश कुमार का है। पटकथा और संवाद एस.के. चैहान व संगीत मुन्ना दुबे का है। गीतकार मुन्ना दुबे व राजेश मिश्रा हैं। छायांकन समीर - जहांगीर सैय्यद,नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय का है।