/mayapuri/media/post_banners/bf2930405d3211977f342986146cf1ceb8934bb15581d1e1dccdb34eff6690db.jpg)
पॉपुलर अमेरिकन एक्टर और रेसलर जॉन सीना का अपनी मंगेतर से रिश्ता टूट गया है। जी हां, जॉन सीना ने खुद अपनी मंगेतर निकी बेला से ब्रेकअप का ऐलान किया है। आपको बता दें, दोनों 6 साल से रिलेशनशिप में थे। शादी से 3 हफ्ते पहले जॉन सीना ने ब्रेकअप की जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक, जॉन-निकी ने अपनी सगाई को भी रद्द कर दिया है।
हम एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देंगे
एक अखबर के साझा बयान में दोनों ने ब्रेकअप की पुष्टि की है। लिखा है- ये फैसला करना बहुत मुश्किल था। अलग होने के बाद भी हम एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देंगे। कृप्या जिंदगी के इस कठिन पड़ाव पर हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। आपको बता दें, दोनों ने 2012 में डेट करना शुरू किया था। 2017 में उनकी सगाई हुई थी। जॉन ने निकी को Wrestlemania 33 के मंच पर प्रपोज किया था।
प्यार करना कभी आसान नहीं होता
एक इंटरव्यू में जॉन ने इस बात को कबूला था कि एक रिलेशनशिप को चलाने के लिए बहुत सारे प्रयास करने पड़ते हैं। जॉन ने कहा था, रिश्ता निभाना मुश्किल होता है। प्यार करना कभी आसान नहीं होता। प्यार खूबसूरत है। लेकिन 5 साल के रिलेशन के बाद हमें मालूम हुआ है कि प्यार आसान नहीं होता।
उन्होंने कहा था, बाकी कपल्स की तरह हमारी लव लाइफ में भी मुश्किलें हैं। हमारी कुछ दिक्कतें पब्लिक हैं। लेकिन हम रोजाना उनपर काम करते हैं। कभी मैं निराश हो जाता हूं, फिर महसूस करता हूं कि मैं निकी के बिना नहीं रह सकता। कभी कभी महीनों हो जाते हैं हमें मिले हुए।
आपको बता दें, जॉन और निकी की शादी 5 मई को होने वाली थी। फैंस इनकी ग्रैंड वेडिंग के इंतजार में थे। लेकिन शादी से 20 दिन पहले ये कपल अलग हो गया है। ये खबर जानकर फैंस काफी निराश हो गए हैं। बता दें, जॉन निकी से बहुत प्यार करते थे। जॉन और निकी के बीच की केमिस्ट्री रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनी रहती थी।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, TwitterऔरInstagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>