सिंगर ब्रायन एडम्स ने प्रियंका और निक को दी सगाई की बधाई, कहा- निक बहुत लकी हैं

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सिंगर ब्रायन एडम्स ने प्रियंका और निक को दी सगाई की बधाई, कहा- निक बहुत लकी हैं

बॉलीवुड  और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड  सिंगर निक जोनस अपने  अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है।  लोग इस जोड़ी को काफी पसंद भी करते है।

हाल ही में कैनेडियन सिंगर ब्रायन एडम्स ने भी इस कपल को सगाई की बधाई दी है। और कहा, 'मैं उनके लिए काफी खुश हूं। वे वाकई कमाल की लड़की हैं। निक काफी लकी हैं। मैं उनकी खुशियों के लिए दुआ करता हूं। ब्रायन प्रियंका और निक के काफी करीबी हैं। ब्रायन प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटोशूट करा चुके हैं।

ब्रायन ने कहा भारत दुनिया में मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। मैं लकी हूं जो मुझे यहां का काफी तजुर्बा हो गया।'

बता दें की  ब्रायन अक्टूबर में भारत आ रहे हैं। वे अपने म्यूजिक टूर द अल्टीमेट टूर टू इंडिया के लिए पांचवीं बार भारत में होंगे। ब्रायन के कंसर्ट 9 अक्टूबर को अहमदाबाद में, 11 को हैदराबाद में, 12 को मुंबई में, 13 को बेंग्लुरू में और 14 को दिल्ली में होंगे।

फिलहाल प्रियंका अमेरिका में है। वह सगाई के बाद ही अमेरिका के लिए रवाना हो गई थीं और वह निक के भाई की शादी में शरीक होंगी और इसके बाद ही वापस आएंगी।

Latest Stories