Advertisment

हैकिंग का शिकार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' लीक हुआ चौथा एपिसोड

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
हैकिंग का शिकार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' लीक हुआ चौथा एपिसोड

आज कल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड भी पाइरेसी से काफी घबराया हुआ है। क्योकि ये ट्रैंड जो अब तक बॉलीवुड फिल्मो के साथ ही हो रहा था। अब दुनिया के सबसे बड़े टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के साथ भी हुआ है जिसका एक एपिसोड इंटरनेट पर लीक हो गया है।'गेम ऑफ थ्रोन्स'दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। इसके हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजारकरते हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का ये सातवां सीजन शो का सेकेंड लास्ट सीजन है। शो के सिर्फ 13एपिसोड ही बचे हैं जिन्हें दो सीजन में दिखाया जाएगा। जिसके एक एपिसोड के लीक हो जाने केबाद शो से रिलेटेड हर टीम में हड़कंप मच गया है। जी हाँ जैसा की आप जानते ही हैं दुनिया का सबसे बड़ा टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का सातवां सीजन इस वक्त टीवी चैनल एच.बी.ओ पर प्रसारित हो रहा है। जिसका चौथा एपिसोड लीक हो गया है। जिसके बारे में इसके स्पोक्स पर्सन ने द वर्ज वेबसाइट को बताया की , 'शो का चौथा एपिसोड लीक हो गया है। हमने इसके लिए फोरेंसिक इंवेस्टिगेशन टीम को जानकारी दे दी है और इस पर जांच जारी है। ये मुद्दा काफी गंभीर है और हम इसके लिए उपयुक्त कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।' हालांकि चैनल ने इस बारे में बताया कि ये डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की तरफ से लीक हुआ हैऔर इसमें चैनल का कोई रोल नहीं है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर स्टार इंडिया है। इसके अलावा हम आपको बता दें की इससे कुछ दिन पहले भी हैकर्स ने एच.बी.ओ चैनल की साइट हैक की थी। इस हैकिंग में तकरीबन 1.5 टीवी का डेटा चुराया गया था।

Advertisment
Advertisment
Latest Stories