मथुरा में एक बच्चे की मां बनीं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, बच्ची को लिया गोद

author-image
By Sangya Singh
New Update
मथुरा में एक बच्चे की मां बनीं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, बच्ची को लिया गोद

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉड इन दिनों भारत यात्रा पर आईं हुईं हैं। इस दौरान वो उत्तर प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध और धार्मिक जगह ब्रज पहुंची। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस मैरी अपने दो महत्वपूर्ण उद्देश्य से भारत आईं हैं। उन्होंने बताया पहला ये कि वो भगवान कृष्ण को करीब से जान सकें और दूसरा कि वो यहां कुछ सामाजिक कार्य कर सकें।

भारत पहुंची एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज मथुरा के संदीपन मुनी के एक स्कूल भी गईं और वहां बच्चों के साथ काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने इन स्कूली बच्चों से बातचीत कर भारत की संस्कृति को समझने की कोशिश की है।

आप किसी लड़की को शिक्षित करते हैं तो पूरा गांव शिक्षित होता है

एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर मथुरा के स्कूल के बच्चों के साथ की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वो दूसरों को गरीब बच्चों की मदद के लिए प्रोत्साहित करते हुए नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये नन्ही लड़की FFLV स्कूल में पढ़ाई के खर्च के लिए प्रायोजक के इंतजार में है। उसकी मां हमें बताती हैं कि उन्होंने उसकी 12 साल की उम्र में शादी हो गई थी। जिसके चलते उसे पढ़ाई करने का मौका नहीं मिला। वो वास्तव में अपनी बेटी के लिए ये अवसर चाहती है और आप ऐसा कर सकते हैं। इसी तरह हम लड़कियों को शिक्षित करके गरीबी और पुरानी परंपराओं के चक्र को तोड़ सकते हैं। आज FFLV कार्यक्रम के माध्यम से एक लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाएं। यदि आप किसी लड़की को शिक्षित करते हैं तो आप पूरे गांव को शिक्षित करते हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज ने फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाए गए इस स्कूल के एक बच्चे को गोद भी लिया है। एक्ट्रेस इस बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगी। मैरी साल 2017 में इस ऑर्गनाइजेशन जुड़ी थीं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और

Latest Stories