ताजमहल देखने पहुंचे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ देखें तस्वीरें

author-image
By Pankaj Namdev
ताजमहल देखने पहुंचे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ देखें तस्वीरें
New Update

बॉलीवुड सेलेब्स भी विल स्मिथ का अच्छी तरह वेलकम कर रहे हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने सोशल अकाउंट पर विल स्मिथ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह भी मौजूद हैं।

बहरहाल, विल स्मिथ बुधवार को आगरा में थे। इस दौरान स्मिथ ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। वो इस मौके पर बेहद खुश नज़र आये। 50 वर्षीय विल स्मिथ कई देशों की यात्रा करने निकले हैं और इसी सिलसिले में वो इन दिनों भारत में हैं। मुंबई में तो वो सड़क पर ऑटो चलाते तक दिखे थे।

आगरा के बाद वो हरिद्वार भी पहुंचे और जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा आराधना भी की। इस इंडिया टूर में स्मिथ काफी आनंद ले रहे हैं। यह सभी तस्वीरें जागरण डॉट कॉम के फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने भेजी हैं। हाल ही में उन्हें  स्टूडेंट ऑफ द इयर के सेट पर देखा गया था।

#Hollywood News #Will Smith #Agra #Student of The Year
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe