20 वें जन्मदिन पर मैडम तुसाद का काइली जेनर को तोहफा

author-image
By Mayapuri Desk
20 वें जन्मदिन पर मैडम तुसाद का काइली जेनर को तोहफा
New Update

अमेरिकी रियलिटी टीवी शो की मोस्ट पॉपुलर और हॉट स्टार काइली जेनर को उनके 20 जन्मदिन के मौके पर एक खास तोहफा मिला है। जो की दिया गया है मैडम तुसाद संग्रहालय की तरफ से जी आपने बिल्कुल ठीक सोचा, लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी काइली जेनर का मोम का पुतला ब्रिटेन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित किया गया है। जो की हूबहू उनकी कार्बन कॉपी है। पुतले का अनावरण करने पहुंची काइली मूर्ति को देखकर शॉक्ड हो गईं। मोम के इस पुतले को देखने के बाद उन्हें असली और नकली में फर्क ही समझ में नहीं आ रहा था। उन्होंने पुतले के साथ एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उन्होंने मैडम तुसाद म्यूजियम को इस ऑनर के लिए धन्यवाद दिया। तस्वीर को देखने के बाद आप असली काइली और पुतले में फर्क ही नहीं बता पाएंगे। आपको बता दें कि काइली अभी सिर्फ 20 साल की हैं और वो अभी से ही इतनी पॉपुलर हैं और मैडम तुसाद में उनका पुतला लगने के बाद काइली जेनर अब सबसे कम उम्र की ऐसी शख्सियत होंगी जिनका पुतला यहां लगाया गया है।

#hollywood #Madame Tussauds #Kylie Jenner
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe