प्रियंका चोपड़ा के साथ इंगेजमेंट को लेकर निक जोनस की Ex गर्लफ्रेंड ने कही ये बात

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका चोपड़ा के साथ इंगेजमेंट को लेकर निक जोनस की Ex गर्लफ्रेंड ने कही ये बात

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद दोनों को हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड और मिस यूनिवर्स रह चुकीं ओलीविया कल्पो ने भी प्रियंका और निक की सगाई पर अपना रिएक्शन दे दिया है।

प्रियंका और निक को सगाई की बधाई देते हुए ओलीविया कल्पो ने कहा “मुझे लगता है कि किसी भी समय, कोई भी अपने प्यार को पा सकता है, खासकर इस इंडस्ट्री में- क्योंकि यह मुश्किल है। आप देख सकते हैं कि ट्रैक रिकॉर्ड काम नहीं कर रहे हैं।”  उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं। कामना करती हूं कि हर किसी को प्यार और खुशी मिले। हम दोनों अलग हो गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उसके लिए दुआ ना करूं'

ओलीविया कल्पो साल 2012 में मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। निक और ओलीविया कल्पो का रिश्ता दो साल तक चला। साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे। साल 2015 में अलग होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने ओलीविया के लिए अच्छे भविष्य की कामना की थी। निक ने कहा था कि ओलीविया कल्पो एक अच्छी महिला हैं। हमने कुछ खूबसूरत साल साथ में बिताए थे। मैं उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं।

Latest Stories