Advertisment

हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल ने कहा हाँ प्रिंस हैरी हैं उनके लवर

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल ने कहा हाँ प्रिंस हैरी हैं उनके लवर

राजघरों कि लवस्टोरिस आपने बहुत सुनी होगी जिसमे एक राजकुमार को एक राजकुमारी से प्यार हो जाता है। ऐसी ही एक लव स्टोरी और शुरू हो गई है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटिश राजघराने के वारिस प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल कि जिनका करीब एक साल से अफेयर चल रहा है। पर अबतक ये बात ज्यादा लोगों को पता नहीं थी। लेकिन इस बार मेगन ने न सिर्फ इस बात को खुद स्वीकार कर लिया है। बल्कि इसे जगज़ाहिर भी कर दिया है।

जिसका खुलासा करते हुए यूएस एक्ट्रेस मेगन ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो और प्रिंस हैरी साथ में बेहद खुश हैं। दोनों प्यार में हैं और ये साथ बेहद खास है। ये पहली बार है, जब दोनों में से किसी एक ने इस विषय पर खुलकर मीडिया से बात की है। वैसे हम आपको बता दें कि प्रिंस हैरी ब्रिटिश राजशाही में पांचवें नंबर के दावेदार हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल पिछले साल जुलाई से साथ हैं। दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। मेगन ने कहा, 'हम एक कपल हैं'। उन्होंने आगे कहा, 'हम प्यार में हैं। मैं यकीनी तौर पर कह सकती हूं कि वो समय जरूर आएगा, जब हम सबके सामने होंगे। और अपनी कहानी बताएंगे। ये समय हमारा है और उम्मीद करती हूं कि लोग इस बात को समझेंगे।'क्यों हैं न बहुत रोमांटिक, प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल हम भी आपकी उस अनाउंसमेंट का इंतज़ार करेंगे।

Advertisment
Latest Stories