Advertisment

प्रियंका ने खास तरह से मनाया निक का बर्थडे, स्टेज पर किया Kiss, देखें वीडियो

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका ने खास तरह से मनाया निक का बर्थडे, स्टेज पर किया Kiss, देखें वीडियो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस का जन्मदिन हो और भला प्रियंका उनके साथ न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। प्रियंका ने अपने होने वाले पति बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले कुछ महीनों से खूब चर्चा में हैं। प्रियंका फिल्मों से ज्यादा निक जोनास के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में रही हैं।

Advertisment

वहीं, एक बार फिर दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, प्रियंका के मंगेतर निक जोनास का रविवार को जन्मदिन था और इस मौके पर वे एक कंसर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दिन को खास बनाने के लिए हजारों लोगों के बीच जन्मदिन मनाया गया। स्टेज पर केक काटा गया और प्रियंका और निक ने एक दूसरे को किस भी किया।

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ सगाई की थी। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले बताया था कि, वे जल्द फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में काम करती नज़र आएंगी l

प्रियंका को फिल्म की कहानी पढ़ने के बाद इतनी पसंद आई कि उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा होना है l गौरतलब है कि फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी l

Advertisment
Latest Stories