/mayapuri/media/post_banners/dbbfe06ac92555250558d8174d64341c27254a920e1fb76f648095c06e85132b.jpg)
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी काफी समय से चर्चा में हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्रिंस हैरी और अपनी प्यारी दोस्त मेगन मार्केल की शादी के समारोह में पहुंची हैं। उन्होंने शाही शादी के अनुसार ही शाही पोशाक पहनी है। प्रियंका के अलावा इस रॉयल शादी में ओपरा विनफ्रे, जॉर्ज और अमाल क्लूनी, विक्टोरिया और डेविड बेखम भी समारोह में पहुंचे हैं। प्रियंका इस शादी में मेगन की खास सहेली का रोल अदा कर रही हैं। बॉलीवुड से वो एकमात्र खास मेहमान हैं, जिसे शाही शादी का न्यौता भेजा गया है।
इस दौरान प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। सोशल मीडिया पर अब उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने लाइट पर्पल कलर में लॉन्ग कोट ड्रेस पहना हुआ है और सिर पर बेहद खूबसूरत कैप लगाया हुआ है। प्रियंका की इस ड्रेस को फिलिप ट्रेसी ने डिजाइन किया है। प्रियंका इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ इस रॉयल शादी में प्रियंका के अलावा एक और गेस्ट ऐसी हैं, जिनकी प्रियंका के साथ तुलना की जा रही है। वो गेस्ट हैं, अमाल क्लूनी। जो कि पेशे से एक मानवाधिकार वकील हैं। पीले रंग की ड्रेस में वो भी प्रियंका से कुछ कम नहीं लग रही हैं। अमाल ने भी प्रियंका के तरह ही पीले कलर की शिफ्ट ड्रेस पहनी है, जिसे मैककार्टनी ने डिजाइन किया है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डेन हाई हील्स पहनी हैं और साथ ही गोल्डेन बॉक्स क्लच भी ले रखा है।
इस रॉयल वेडिंग में दोनों ही इतनी खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अमाल और प्रियंका के बीच कौन ज्य़ादा बेहतर है ये बता पाना बेहद मुश्किल हो गया है।