/mayapuri/media/post_banners/7559287e4082d7a99ef5e67ea727952a909785f57eb58411a24a852ad84d1816.jpg)
टीवी रियलिटी स्टार किम कार्दाशियन अकसर अपने बोल्ड और हॉट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सेक्सी फिगर के लोग दीवाने हैं। किम की फोटो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
हाल ही में फिर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन उनकी यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के साथ की है। दरअसल हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा और किम कार्दाशियन एक इवेंट को अटेंड करने साथ पहुंची। वहीं की दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें सामने आई है।
इस इवेंट में हॉलीवुड स्टार किम ने व्हाइट कलर की बेहद ही सेक्सी ड्रेस पहनी हुई थी जिस्में उनका बोल्ड लुक साफ नजर आ रहा था अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए किम ने सिल्वर ज्वेलरी भी पहनी थी। इस ड्रेस में किम का किलर फिगर साफ नजर आ रहा था।
वहीं इस इवेंट में प्रियंका भी किम से पीछे नहीं रही। प्रियंका ने इस इवेंट में सिल्वर कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही थी। प्रियंका ने अपनी इस ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस पहना हुआ था जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था ड्रेस के साथ उन्होंने न्यूड कलर की हाइ-हील्स पहनी थी। इसी के साथ प्रियंका कैमरे के सामने बेहद सेक्सी अंदाज में पोज भी देती नजर आई। इस दौरान प्रियंका की इंग्जेमेंट रिंग भी साफ नजर आ रही है।
इवेंट के दौरान प्रियंका और किम ने बहुत मस्ती की। दोनों मस्ती करते हुए काफी जबरदस्त अंदाज में नजर आए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि प्रियंका और किम जानी-मानी स्टार है। आए दिन दोनों अपने सेक्सी लुक की वजह से तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में ही रहती हैं। वैसे तो प्रियंका इन दिनों निक जोनस से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। दोनों की तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।