/mayapuri/media/post_banners/8c0daac56a9c03818232846d6b5db6f5016a07a97175f667a4f650a0843894c3.jpg)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ऐतिहासिक ड्रामा 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' एक ऐसा शो है, जिसे सभी बेहद पसंद करते हैं और यह शो दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। ये समृद्ध भारतीय इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित महिलाओं में से एक 'रानी अहिल्याबाई होल्कर' की गाथा को बयां करता है। जैसा कि शो में दिखाया गया है, अहिल्याबाई होल्कर में बचपन से ही असाधारण लक्षण नजर आने लगे थे और वो एक उदार व्यक्ति थीं। हालांकि सुभेदार मल्हार राव होल्कर के बेटे खंडेराव से उनके विवाह के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया।
हाल ही में इस शो ने सात साल का लीप लिया और रानी अहिल्या के जीवन का एक नया अध्याय - 'युवा अध्याय' सामने आया। अब यह शो युवा अहिल्या और खंडेराव के जीवन पर आधारित है, जिनके रोल क्रमशः एतशा संझगिरी और गौरव अमलानी निभा रहे हैं। जाहिर है, उनके बचपन का प्यार और नफरत का रिश्ता एक परिपक्व और सुलझे हुए प्रेम में बदल जाएगा।
इस बारे में बताते एतशा संझगिरी ने कहा, दर्शकों को अहिल्या और खंडेराव के रिश्ते का एक बिलकुल अलग रंग नजर आएगा। बचपन में दोनों के बीच परस्पर विरोधी संबंध थे, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव नजर आएगा। अहिल्या और खंडेराव न सिर्फ दोस्त बनेंगे, बल्कि एक-दूसरे के प्रेमी और एक दूसरे का मजबूर सहारा भी बनेंगे। एक पति-पत्नी और जीवन साथी के रूप उनके रिश्तों का ये कायापलट देखना वास्तव में आकर्षक होगा।
तो 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में आप भी देखिए अहिल्याबाई होल्कर और खंडेराव होल्कर की प्रेम कहानी, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।