सलमान खान से मिलने भोपाल से भागकर मुंबई पहुंची 15 साल की लड़की

author-image
By Sangya Singh
New Update
सलमान खान से मिलने भोपाल से भागकर मुंबई पहुंची 15 साल की लड़की

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस की बात की जाए तो उनके फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। लड़के हों या लड़कियां सभी के लिए सलमान फेवरेट हैं। लेकिन एक 15 साल की लड़की सलमान खान की इतनी बड़ी फैन है कि सलमान से मिलने के लिए उसने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। भोपाल की रहने वाली सलमान ये फैन सलमान से मिलने के लिए घर से भागकर मुंबई पहुंच गई। इतना ही नहीं, इस लड़की ने सलमान से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट की 6 फीट ऊंची दीवार भी फांद ली। लेकिन वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने लड़की को पकड़ लिया और फिर उसे बांद्रा पुलिस को सौंप दिया।

फिलहाल लड़की को बालिका गृह में रखा गया है

आपको बता दें, ये लड़की अपने घर से बिना बताए फरार हो गई थी, फिलहाल उसे बालिका गृह में रखा गया है। खबरों के मुताबिक, भोपाल से मुंबई पहुंची ये लड़की सीधे सलमान के अपार्टमेंट पहुंची, लेकिन गार्ड ने उसे अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश की। इस बारे में पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उसका परिवार भोपाल के पास बैरसिया से पुलिस के साथ मुंबई के लिए रवाना हो चुका है। आपको बता दें कि लड़की सोमवार सुबह नौ बजे घर से बिना बताए निकल गई और जब वो दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने बैरसिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

शाम करीब 7 बजे लड़की की आखिरी लोकेशन खंडवा के खरैरा रेलवे स्टेशन पर मिली। इससे पुलिस को अंदाजा लगा कि लड़की मुंबई जाने वाली किसी ट्रेन में सवार हुई है। लड़की मंगलवार सुबह 6 बजे बैंड स्टैंड पर बने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गई। यहां उसे गार्ड ने अंदर नहीं जाने दिया तो उसने 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर दाखिल होने की कोशि‍श की। तभी गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी। बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे साथ ले गई।

आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान खान को लेकर ऐसी दीवानगी खबरों में आई हो। पहले भी कई फैंस ऐसी हरकत कर चुके हैं। पिछले दिनों एक औरत सलमान के घर लेकर घुस गई थी और सलमान को अपना पति बताने लगी थी।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.

embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories