निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में 3400 गरीब परिवारों को करवाएंगी भोजन
| 18-06-2020 3:30 AM No Views

सुशांत सिंह राजपूत को निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी ने दी श्रद्धांजलि, 3400 गरीब परिवारों को करवाएंगी भोजन
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वो अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीता। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के करीबी उन्हें याद करके श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। मशहूर निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में 3400 गरीब परिवार को भोजन करवाने का फैसला किया है।3400 गरीब परिवारों को करवाएंगी भोजन
प्रज्ञा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी। प्रज्ञा कपूर ने यह श्रद्धांजलि अपने गैरसरकारी संगठन 'एक साथ' के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में खुलासा किया है कि वह अपने गैर सरकारी संगठन के माध्यम से 3,400 गरीब परिवारों को भोजन करवाएंगी।
Source - Instagram
इसके साथ प्रज्ञा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हम आपको याद करेंगे सुशांत'। गौरतलब है कि प्रज्ञा बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक थीं जो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत, प्रज्ञा और अभिषेक कपूर के करीबियों में से एक थे। अभिषेक कपूर ने ही सुशांत को फिल्म 'काय पो छे' में लॉन्च किया था।आपको बता दे , कई बॉलीवुड सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर अलग अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी यादों को भी शेयर किया। इतना ही नहीं इज़रायल और फ्रांस के बाद अब इंडोनेशिया ने भी इस एक्टर को श्रद्धांजलि दी है।