Advertisment

रिया चक्रवर्ती की 25 नामों की लिस्ट में से ये रहे 5 नाम,सब के सब नशेड़ी

author-image
By Niharika jain
New Update
रिया चक्रवर्ती की 25 नामों की लिस्ट में से ये रहे 5 नाम,सब के सब नशेड़ी

सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है।रिया भायखला जेल में हैं।नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के दबाव डालने पर रिय चक्रवर्ती ने एनसीबी को बॉलीवुड में फैले ड्रग रैकेट के बारे में जानकारी दी है।रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के 25 सितारों का नाम लिया है जो ड्रग्स के शौकीन हैं।

Advertisment

इन 25 सितारों में से सभी नामों का अभी तक पता नही चल सका है।हालाँकि,5 सितारों के नाम से पर्दा हट चुका है।एनसीबी सबसे पहले इन 5 सितारों से ही पूछताछ करेगी।ख़बरों की माने तो, एनसीबी जल्द ही इन पांचों के खिलाफ समन जारी कर कार्यवाही कर सकती है।

सारा अली खान

5 सितारों की लिस्ट में पहला नाम सारा अली खान का है।रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत दोनों साथ मे ड्रग्स लिया करते थे।

राकुल प्रीत सिंह

इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती ने राकुल प्रीत सिंह का नाम भी जोड़ा है। रिया ने दावा किया है कि राकुल प्रीत सिंह ड्रग्स लेती हैं।बता दें की राकुल प्रीत सिंह तीन दिन पहले रिया को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करती भी दिखी थीं।

मुकेश छाबड़ा

अगला नाम इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के जिगरी दोस्त मुकेश छाबड़ा का आता है।मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर हैं। सुशांत की आखिरी फ़िल्म 'दिल बेचारा' को मुकेश छाबड़ा ने ही डायरेक्ट किया था।

रोहिणी अय्यर

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और रेनड्रॉप मीडिया की फाउंडर और डायरेक्टर रोहिणी अय्यर का नाम भी रिया ने बताया है।उन्होंने कहा कि रोहिणी भी सुशांत के साथ ड्रग्स लेती थीं।

सीमोन खंबाटा

अगला नाम है डिज़ाइनर सीमोन खंबाटा। रिया के अनुसार सीमोन भी ड्रग्स लिया करते थे।एनसीबी और नामों के खुलासे भी जल्द करने वाली है।

Advertisment
Latest Stories