Priyanka Chopra के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स, आलिया और दीपिका को भी पछाड़ा

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Priyanka Chopra के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स, आलिया और दीपिका को भी पछाड़ा

इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में Virat Kohli  के बाद दूसरी इंडियन सेलेब्स में Priyanka Chopra रही टॉप पर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। प्रियंका की बॉलीवुड फिल्मों के अलावा उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ,क्वांटिको शो और उनके सिंगर पति निक जोनस(Nick Jonas) की शादी की बाद तो उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या काफी बढ़ गई है और प्रियंका चोपड़ा के grammy red carpet पर उनके डीप नैक ड्रेस ने काफी सुर्खिया बटोरी थी।

50 मिलियन फॉलोअर्स

Priyanka Chopra के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स, आलिया और दीपिका को भी पछाड़ा

Source - dna

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और वह विराट कोहली के बाद दूसरी भारतीय हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं। गुरुवार को ही प्रियंका के 50 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। बता दें कि विराट और प्रियंका के बाद दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स जल्द 50 मिलियन पहुंचने वाली है। अभी दीपिका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 44.2 मिलियन है।और आलिआ भट्ट के 43.2 मिलियन फोल्लोवेर्स है।



2019 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में विराट कोहली(Virat Kohli) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)ही भारत से इस लिस्ट में शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका हर पोस्ट के $ 271,000 लेती हैं। इस अमाउंट के साथ वह इस लिस्ट में 19 वें नंबर पर थीं।

बॉलीवुड के ये स्टार्स भी है इस लिस्ट में शामिल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)के बाद इस लिस्ट में बॉलीवुड के ये स्टार्स इंस्टग्राम पर रैंक कर रहे है जिसमे दीपिका पादुकोण ,आलिआ भट्ट ,श्रद्धा कपूर ,जैकलीन फर्नाडीस ,अक्षय कुमार ,अनुष्का शर्मा ,नेहा कक्कड़ ,रणवीर सिंह और दिशा पटानी शामिल है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स :

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) अपनी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर(FarhanAkhtar) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) लीड रोल में थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। पर फरहान अख्तर(Farhan Akhtar) और प्रियंका की एक्टिंग को काफी सराहना मिली। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) एक वेब सीरीज 'द वाइट टाइगर 'में राजकुमार राव(Rajkumar Rao) के साथ नज़र आने वाली है। जो नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। the white tiger की कहानी हत्या ,प्यार और धोखे से भरी हुई है। प्रियंका(Priyanka Chopra) और राजकुमार (Rajkumar)की फिल्म, अरविंद अडिगा के मैन बुकर पुरस्कार विजेता डेब्यू उपन्यास, 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है।

ये भी पढ़ें- ‘भूलभुलैया 2’ में तब्बू के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, इंस्टाग्राम पर दी खबर

Latest Stories