श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तीन भाषाओँ में लिखा थैंक्यू नोट

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तीन भाषाओँ में लिखा थैंक्यू नोट

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स ,एक्ट्रेस ने खास अंदाज में फैंस को कहा थैंक्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीत रखा हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानि 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। श्रद्धा कपूर अब सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। फैंस की ओर से मिले इस प्यार के लिए श्रद्धा कपूर ने बेहद खास और अलग अंदाज में शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तीन भाषाओँ में थैंक्यू नोट लिखा है।

तीन भाषाओँ में फैंस को कहा थैंक्यू

श्रद्धा कपूर का यह नोट हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषा में है, जिसमें उन्होंने फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है। श्रद्धा कपूर ने अपने नोट में लिखा, 'मेरे प्यारे फैन क्लब्स और शुभचिंतकों, मैंने आपके बनाए सारे पोस्ट और वीडियो देखे। आप सबके प्यार से मैं काफी अभिभूत हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह आपकी बदौलत हूं।'

अपने नोट में श्रद्धा कपूर ने आगे लिखा, 'आप सभी के प्यार के लिए मैं आप लोगों को शुभकामनाएं देती हूं। कृपया अपना बहुत अच्छे से ख्याल रखें। और एक दूसरे के साथ बेहद प्रेम भाव से रहें। शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया 50 मिलियन बार।' सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लिखा श्रद्धा कपूर का यह प्यार भरा थैंक्यू नोट वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस नोट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें खबर बनाने तक श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। एक्ट्रेस अभी तक 1,651 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं और वो 530 लोगों को फॉलो करती हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ साथ फिल्म प्रमोशन और थ्रौबैक तस्वीरें और फनी पोस्ट भी काफी शेयर करती हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान खान एन्जॉय कर रहे मॉनसून, बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर किया मालिक का वीडियो

Latest Stories