66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड, ‘अंधाधुन’ बेस्ट हिंदी फिल्म

author-image
By Sangya Singh
New Update
66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड, ‘अंधाधुन’ बेस्ट हिंदी फिल्म

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। जिसमें हिंदी फिल्म अंधाधुन को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। फिल्म अंधाधुन के लिए आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। फिल्म उरी के लिए विक्की कौशल भी बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजे गए। फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ संगीतकार चुने गए। उरी के लिए आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

आप भी देखिए पूरी लिस्ट अलज-अलग कैटेगरी में किन फिल्मों और कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सिनेमा पर श्रेष्ठ किताब- मनो प्रार्थना पुल्ले (स्पेशल मेंशन)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक- ब्लेश जॉनी (मलयालम), अनंत विजय (हिंदी)

नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी-

फिमिली वैल्यूज पर बनी बेस्ट फिल्म- चलो जीते हैं

बेस्ट स्टोरी फिक्शन फिल्म- कसाब

सोशल जस्टिस फिल्म- व्हाई मी, एकांत

बेस्ट इन्वेस्टिगेशन फिल्म- अमोली

बेस्ट स्पोर्ट्स मूवी- स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस

बेस्ट एजुकेशनल फिल्म- सरला विराला

सामाजिक मुद्दों पर बनी श्रेष्ठ मूवी- Talate Kunji

पर्यावरण पर बनी बेस्ट फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर

बेस्ट प्रमोशनल फिल्म- रिडिसकवरिंग जहन्नुम

विज्ञान और आधुनिकरण पर बनी श्रेष्ठ फिल्म- जीडी नायडू, द एडिशन ऑफ इंडिया

बेस्ट आर्ट एंड कल्चर फिल्म- मुनकर

नॉन फीचर फिल्म के डेब्यू फिल्म निर्देशक- Feluda

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- सनराइज, द सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स

फीचर फिल्म्स-

वो कलाकार जिन्हें स्पेशल मेंशन मिला- श्रुति हरिहरण, चंद्रचूण राय, जॉसी जॉसेफ, सावित्री

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल

बेस्ट पंचांग फिल्म- इन द लैंड ऑफ पॉजनेस वुमन

बेस्ट गारो फिल्म- अन्ना

बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा

बेस्ट तमिल फिल्म- बरम

बेस्ट हिंदी फिल्म- अंधाधुन

बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद

बेस्ट बंगाली फिल्म- एक जे चिलो राजा

बेस्ट मलयालम फिल्म- सूडानी फ्रॉम नाइजेरिया

बेस्ट तेलुगू फिल्म-महनती

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- नथीचरामी

बेस्ट कोंकणी फिल्म- अमोरी

बेस्ट असमिया फिल्म- बुलबुल कैन सिंग

बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता

बेस्ट गुजराती फिल्म-  रीवा

बेस्ट कोरियोग्राफी- क्रुति महेश मिद्या, ज्योती डी तोमर ( घूमर सॉन्ग, पद्मावत)

बेस्ट स्पेशल एफेक्ट- Awe, KGF

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक अवॉर्ड- उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- रंजीत (Awe)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- राजश्री पटनायक, वरुण शाह, अर्चना राव (महानती)

बेस्ट एक्शन मूवी- KGF चैप्टर 1

बेस्ट लिरिक्स- नथीचरामी

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- कामरा संभवम

बेस्ट एडिटिंग- नथिचरामी

बेस्ट लोकेशन साउंड- Tendlya

बेस्ट साउंड डिजाइन- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

बेस्ट मिक्स्ड ट्रैक- रंगस्थलम

बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले- Chi La Sow

बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन

बेस्ट डायलॉग- तारीख

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- ओलू, मलयालम, एमजे राधाकृष्णन

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदु मणी ( मायावी मनावे- नथिचरमी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह ( बिनते दिल- पद्मावत )

सोशल इश्यू पर बनी बेस्ट फिल्म- पैडमैन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सिकरी ( बधाई हो )

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे ( चुंबक )

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) , विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट एक्ट्रेस- Keerthy Suresh (महानती)

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट फीचर फिल्म: हिलारो (गुजराती)

बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म- Sa.Hi.Pra.Shaale, Kasaragodu

बेस्ट चाइल्ड एक्टर्स- पीवी रोहित (Ondalla Eradalla), समीप सिंह ( हरजीता), तल्हा अरशद रेशी (हामिद), श्रिनिवास पोकाले (नाल)

पर्यावरण संरक्षण पर बनी श्रेष्ठ फिल्म- पानी

राष्ट्रीय एकाकीकरण के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड- Ondalla Eradalla

होलसेल एंटरटेनमेंट प्रोवाइड कराने वाली पॉपुलर फिल्म- बधाई हो

जूरी अवॉर्ड- केदारा (बंगाली), हिलारो (गुजराती)

एक निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने वाली श्रेष्ठ फिल्म को इंदिरा गांधी अवॉर्ड- सुधाकर रेड्डी याकांथी (नाल)

Latest Stories