8 महीने के लाॅकडाउन में... बाॅलीवुड में कितने हुए हैं पलंग तोड़ हनीमून?

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
8 महीने के लाॅकडाउन में...  बाॅलीवुड में कितने हुए हैं पलंग तोड़ हनीमून?

लॉकडाऊन के पिछले 8 महीने देश और पूरी दुनिया के लिए दम घोटू दिन भले कहे जाएं, बॉलीवुड की युवा पीढ़ी के लिए तो, कुछेक के लिए हनीमून और छुट्टियों के दिन जैसे भी गुजरे हैं। कईयों ने खूब रोमांस किया है, कईयों ने माता पिता से अलग घर लेकर रहना सीख लिया और कईयों का तो खटिया-तोड़ हनीमून दोस्तों में चर्चा का विषय रहा है। आइए, एक नज़र डालते हैं किस किस के बिस्तर की सलवटें उधड़ी हैं और किस किस ने पलंग- तोड़ रोमांस किया है ( पाठक भाषा के लिए माफ़ करें, उनके दोस्तों में वे इसी तरह की चर्चा में हैं, जिनकी हम यहां बात कर रहे हैं):

8 महीने के लाॅकडाउन में...  बाॅलीवुड में कितने हुए हैं पलंग तोड़ हनीमून?

 सबसे पहले हम नाम बता रहे हैं नव- विवाहितों का। जिनके लिए सन 2020 ’हनीमून वर्ष’ के रूप में यादगार साल रहेगा। पिछले वर्षों की बहु चर्चित फिल्म ’बाहुबली’ 1 और 2 के खलनायक की याद होगी आपको जो नायिका देवसेना को पाने के पीछे कितना बड़ा युद्ध करा दिया था। वही खलनायक राणा दुग्बत्ती अब विधिवत विवाह करके मिहिका बजाज के हो गए हैं। इस बाहुबली के पलंग की चरमराहट की कल्पना कीजिए आप तब तक हम दूसरे विवाहितों के नाम गिना देते हैं। ये हैं- टीवी एक्टर  पूजा बनर्जी जो लॉक डाऊन के कठोर कड़ाई के दिनों में अपने मित्र कुणाल वर्मा से विवाह रचाई हैं। ’ससुराल सिमर का’ से चर्चा में आए मनीष रायसिंहन ने संगीता चैहान से गठबंधन किया । फ़िल्म ’साहो’ के निर्देशक सुजीत ने प्रवल्लिका के साथ फेरे हैदराबाद में लिए तब जब अगस्त महीने में वहां बाढ़ आई हुई थी। अभिनेत्री प्राची तेहलान ने बिजनेसमैन रोहित सरोहा से विवाह किया है। तेलुगु एक्टर नितिन रेड्डी ने जुलाई में हैदराबाद में शालिनी के साथ व्याह रचाया है। तेलुगु के ही एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने पल्लवी वर्मा के साथ हैदराबाद में तथा कन्नड़ एक्टर निखिल गौड़ा ने रेवती के साथ रामनगर में अप्रैल में शादी किया है।

8 महीने के लाॅकडाउन में...  बाॅलीवुड में कितने हुए हैं पलंग तोड़ हनीमून?

  आइये, अब थोड़ी चर्चा कर लेते हैं बॉलीवुड के उन जोड़ों की, जिन्होंने लॉक डाऊन के दौरान शादी तो नहीं किया है मगर रोमांस धकमपेल किया है। बॉलीवुड के सबसे मोस्ट बैचलर हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ( माफ़ करिएगा- सलमान खान को अब लोगों ने लिस्ट से बाहर कर दिया है!) रणबीर - आलिया के प्यार के किस्से जग जाहिर हैं। यह लेख लिखने तक, खबर है दोनों दुबई में हैं। इनके विवाह की खबर साल के अंत तक आ सकती है। दूसरे सितारे जो लॉकडाऊन के मोस्ट रोमांटिक चेहरे रहे हैं- मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर। मलाइका के पूर्व पति अरबाज़ खान का नाम उनकी प्रेमिका जॉर्जिया के साथ पूरी गम्भीरता से जुड़ा हुआ है। जिनका मज़ाक (जोक) सलमान खान भी किया करते हैं। वरुण धवन पर्दे पर चाहे जितने दिलफेंक हों, निजी जिंदगी में वह अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के ही प्रेमी हैं। धवन और दलाल दोनों परिवार की राजामंदी बन चुकी है। इस जोड़े को पूरी तरह लॉकडाऊन खुल जाने का इंतेज़ार है जब ये सेहरा बाँधेंगे। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन और उनके नए प्रेमी रोहमन को भी अब विवाह की चिंता हो गई है। सुष की गोद ली बेटियां जिद कर रही हैं- मम्मी को दुल्हन के रूप में देखने के लिए। ऐसा ही कुछ घरेलू दबाव झेल कर रोमांसियाये हुए हैं- अर्जुन रामपाल - गैब्रिला तथा फरहान अख्तर- शिबानी दांडेकर, जिनको पार्टी करनी है। बॉलीवुड के कन्फ्यूज़ प्रेमी हैं जो प्रेम में खूब यकीन करते हैं और बंदी के दिनों में प्रेमियाये रहे हैं, वे हैं-  टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट,  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, नरगिस फाखरी और मत अलोनजा, श्रद्धा कपूर  और  रोहन श्रेष्ठा आदि। ये जोड़े कोरोना की विषम परिस्थितियों और लॉक डाऊन की  लॉकबंदी में भी अपने प्यार का दामन नहीं छोड़े हैं। बहुत सम्भव है  प्यार के ये पंछी जो प्यार  के लिए मनचाहा  समय पा चुके हैं अब जल्दी से विवाह बंधन में बंधेगे। हमारी बधाई है उन सभी जोड़ों को जो रोमांस की पलँग पर सिलवटें बना चुके हैं या बनाने की कल्पना में उड़ान ले रहे हैं !

8 महीने के लाॅकडाउन में...  बाॅलीवुड में कितने हुए हैं पलंग तोड़ हनीमून?

Latest Stories