कौन है ये शख्स जो 94 साल की उम्र में राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे?

author-image
By Pragati Raj
कौन है ये शख्स जो 94 साल की उम्र में राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे?
New Update

9 फरवरी यानी की कल के दिन खबर आई की अभिनेता राजीव कपूर का निधन हो गया है। खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी हैरान रह गए। राजीव कपूर भले ही फिल्मों से कामयाबी हासिल नहीं की लेकिन फॅमिली फंक्शन में वो अक्सर दिखाई देते थे।

RK स्टूडियो से जुड़े हर फंक्शन में वो जरूर शामिल होते थे। इस स्टूडियो और यहां के जुड़े लोगों से उनका पुराना रिश्ता रहा है। फॅमिली के अलावा कई लोग ऐसे हैं जो कपूर परिवार से काफी सालों से जुड़े हैं।

इसी रिश्ते के कारण राजीव के निधन की खबर सुनते ही एक शख्स उन्हें अंतिम विदाई देने उनके आवास पर पहुंचे। यह व्यक्ति 94 साल की उम्र के है जिनका RK स्टूडियो से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है।

इस व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन्हें राजीव कपूर के घर के बाहर देखा जा सकता है। हाथ में छड़ी लिए, रोते और कांपते हुए वो इस उम्र में भी राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। उन्हें गेट पर रोते हुए देखा गया जिसके बाद लोगों ने उन्हें सहारा दिया और अंदर ले जाया गया।

मीडिया की माने तो इस शख्स का नाम विश्व महरा है जो कभी RK स्टूडियो के मैनेजर हुआ करते थे। उन्होंने कपूर खानदान को अपने आखों से सामने बढ़ते देखा है। उन्होंने स्टूडियो में काम करने के दौरान कई उतार चढ़ाओ भी देखे होंगे।

#Kapoor Family #Death #Rajiv kapoor
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe