/mayapuri/media/post_banners/afeb86e112ed9ffd71329e7ae11b354840cd51fef412dc8d30e0930ae7ffe172.jpg)
गन्दी बात फेम एक्ट्रेस Gehana Vasisth से एक शख्स ने की आपत्तिजनक बात , मामला पहुंचा मुंबई पुलिस तक
गन्दी बात जैसी फिल्मों में अपने बोल्ड परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस Gehana Vasisth ने अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। गहना ने अपने इस ट्वीट में खुलासा किया है कि किसी मंत्री के खास शख्स ने उन्हें गोआ में रात बिताने का ऑफर दिया था और उसके लिए कीमत पूछी थी। गहना ने इस सारी बातचीत का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने मुंबई पुलिस से भी इस मामले में कार्रवाही करने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट
/mayapuri/media/post_attachments/2e3f29bf22a2b03fd4bdf9264c2c7cf9f74bcc5c7d11afb5a9e0c2cc8d1ecf3c.png)
Source - Twitter
खबरों के अनुसार, गहना के फेसबुक अकाउंट पर एक शख्स ने उन्हें प्राइवेट पार्टी का ऑफर दिया था। इसमें उसने यह भी कहा था कि उसके साथ मंत्री गोआ में रात बिताएंगे। इस पर गहना ने कहा कि वो यह सब नहीं करती। इस पर उस शख्स ने लिखा कि इंडस्ट्री उसके लिए बहुत छोटी है। इस पर गहना ने उसे फिर यही कहा कि वो बेवजह बात कर रहे हैं वो ऐसा कुछ नहीं करती।
/mayapuri/media/post_attachments/27dd87cd5323b31464f56bf405bf4fce02af302984f6238af8c3a08679f37f20.jpg)
Source - Twitter
बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद गहना ने हिंदी फिल्मों का रुख किया। उन्होंने बॉलीवुड में 'फिल्मी दुनिया' फिल्म से डेब्यू किया था। अपने बोल्ड रोल के कारण गहना के चाहने वालों की कमी नहीं है और सोशल मीडिया में उनके फैन्स भी ढेर सारे हैं। गहना ने 2012 में मिस एशिया बिकिनी कॉन्टेस्ट भी जीता था और वो मॉडल भी हैं। उन्होंने 70 से भी ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है।
भोपाल में पढ़ी गहना एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने एकता कपूर के यूट्यूब चैनल अल्ट बालाजी में 'गंदी बात' सीजन 3 में काम किया है। इस वेब सीरीज के बाद से ही वो सोशल मीडिया में काफी फेमस हो गई हैं।
ये भी पढ़ें– मिलिए रामानंद सागर की रामायण के ‘लक्ष्मण’ यानि सुनील लहरी से … पढ़े ये दिलचस्प इंटरव्यू
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)