युवा दिलों की धड़कन आलिया भट ट्विटर पर बन गयी, मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
युवा दिलों की धड़कन आलिया भट ट्विटर पर बन गयी, मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस

इन दिनों आलिया भट युवाओं की पहली पसंद बन गयी हैं। आलिया ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से और ट्रेंडी लुक्स के जरीये ट्विटर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहीं हैं। इसीलिए तो वह ट्विटर पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑफ बॉलीवुड’ बन गयी हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक आलिया भट 100 अंकों के साथ मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑन ट्विटर बन गयी हैं। यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं।

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी होने की वजह से खबरों में छायी हुई थी। जहाँ आलिया पहले स्थान पर हैं। वहीं 89 अंकों के साथ खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ट्विटर पर दूसरे स्थान पर हैं। दीपिका पादुकोण 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा निकाले गए आंकड़ों के मुताबिक 64 अंकों के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज चौथे स्थान पर हैं। अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा 63 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर पहुंच गयी हैं। alia-bahtt  most engaging actress news in hindi

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहतें हैं, “आलिया की फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड क्लब में पहुंचने में कामयाब हुई हैं। साथ ही, अब रणबीर कपूर और बिग बी के साथ वह ब्रम्हास्त्र कर रही हैं। और मल्टिस्टारर कलंक का भी वह महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पिछले दिनों आलिया और रणबीर कपूर के लिंक-अप्स की खबरें सुर्खियों में थी। पब्लिक इवेंट में वह दोनों अक्सर एक साथ देखे हैं। जिसके वजह से ट्विटर पर आलिया के बारे में सबसे ज्यादा पोस्ट हुए। और तो और आलिया के बारे में रहे पोस्ट को सबसे ज्यादा लाइक और ट्विट-रिट्विट किया गया। इसिलिए आलिया ट्विटर पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी बन गयी हैं।“

Latest Stories