Advertisment

आमिर खान बनेंगे 'सैल्यूट' फिल्म में प्रियंका के पति

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
आमिर खान बनेंगे 'सैल्यूट' फिल्म में प्रियंका के पति

हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में बैलेंस बनाना तो कोई प्रियंका से सीखे। क्योंकि हॉलीवुड में धमाका मचाने के बाद अब प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड कि तरफ रुख कर सकती हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि प्रियंका ने आमिर खान के साथ एक फिल्म साइन कि है। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ पहले ही कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में वो अगर आमिर के साथ ये फिल्म साइन कर देती है तो वो तीनों खानों के साथ काम करने वाली हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हो जाएंगी। हालांकि आमिर खान प्रियंका की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में कैमियो में नजर आई थी। लेकिन इस बार वो प्रियंका के पति के किरदार में दिख सकते हैं।

बिल्कुल सही सुना अपने दरअसल, बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'सैल्यूट' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म को महेश मठहाई डायरेक्ट करेंगे। इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। वही आमिर खान के किरदार की बात करें तो वो इसमें अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले बताया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा 'गुस्ताखियां' में भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। अब देखना ये होगा कि कौन सी खबर में कितनी सच्चाई है।

Advertisment
Latest Stories