/mayapuri/media/post_banners/8bbd03ccf73a949525c758678107fed78f630b3dad695547bd4cb9f6382f17a3.jpg)
2018 कलर येलो प्रोडक्शंस के लिए एक शानदार साल था क्योंकी 5 नाटकीय और 1 डिजिटल प्रीमियर फिल्म रिलीज हुई थी। न्यूटन के बाद कलर येलो प्रोडक्शन हाउस ने 'तुम्बाड' जैसी फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा का गर्व से प्रतिनिधित्व किया| फिल्म 70 वे निस क्रिटिक्स वीक में रिलीज हुई यह पहली भारतीय फिल्म बन गई। दुनिया के सारे फिल्म फेस्टिवल्स में 'तुम्बाड' दिखाई गई।
'मनमर्जियां' का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जबकि अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज़' फिल्म ने समीक्षकों का दिल जीत लिया| डिजिटल स्पेस में फिल्म बनाते हुए, नवोदित निर्देशक राहुल शंकालिका ने आनंदमय फर्स्ट लव, मेरी निम्मो जैसी फिल्मे दी| जबकि मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी हैप्पी फिर भाग जाएगी फिल्म आयी|
क्रिसमस पर शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो रिलीज हुई। आंनद एल राय द्वारा निर्देशित, फिल्म को इसके विशेष प्रभावों और तारकीय प्रदर्शन के लिए सराहा गया। इस के साथ कलर येलो प्रोडक्शंस कहानी में शैली की परवाह किए बिना कंटेंट पर विश्वास रखती हैl
पुरस्कार समारोहों में 40 से अधिक नॉमिनेशंस और कई जीत के साथ, कलर येलो द्वारा निर्मित वर्ष 2018 में प्रस्तुत की गई फिल्मों को सिनेमाई कार्यों में एक आवश्यक रूप में प्रस्तुत किया गया है।आगे की बात करें तो 2019 भी एक्सेप्शनल टैलेंट के साथ 6 दिलचस्प और रोमांचक फिल्मो से भरा होगाl
हमेशा से फ्रेश और बहुमुखी प्रतिभा में विश्वास रखने वाली कलर प्रोडक्शन हाउस अपनी कहानियों की अगली बैच पर काम कर रही है जिससे खुद प्रोडक्शन हाउस द्वारा लिखा, निर्देशित और निर्मित किया जाएगा। कंटेंट को आगे रख कर, कलर येलो प्रोडक्शंस विभिन्न प्रकार की शैलियों को पर्दो पर लाने का वादा करती है जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
समाचार की पुष्टि करते हुए, कलर येलो प्रोडक्शंस के प्रवक्ता का कहना है, '2019 में, हम छह रोमांचक प्रोजेक्ट्स के साथ आएँगे l कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रत्येक प्रोजेक्ट की औपचारिक घोषणाएं जल्द ही की जाएगी'।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)