फिल्म सिंबा के लिए रणवीर सिंह नहीं बल्कि यह एक्टर थे मेकर्स की पहली पसंद

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
फिल्म सिंबा के लिए रणवीर सिंह नहीं बल्कि यह एक्टर थे मेकर्स की पहली पसंद

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी की तयारीयों में बिजी है। इसके अलावा रणवीर अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म आने से पहले ही चर्चा में है।

हाल ही में इस फिल्म की कास्ट को लेकर नया खुलासा सामने आया है। दरअसल, सिंबा साउथ फिल्म टेंपर का रीमेक है। टैंपर के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने जब इस फिल्म के हिंदी रीमेक बनाने के बारे में सोचा तो उनकी पहली पसंद अभिषेक बच्चन थे। लेकिन उनसे बात नही बन पाई तो उन्होंने रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया।

इसके अलावा मेकरस ने सिंबा को बनते समय भी फिल्म में निगेटव रोल के लिए अभिषेक बच्चन को कास्ट करने की प्लानिंग थी। लेकिन अभिषेक ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद  उन्होंने फिल्म में निगेटिव रोल के लिए आर माधवन को अप्रोच किया गया। मगर चोटों के चलते माधवन ने भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया।  इसलिए इस फिल्म के निगेटिव रोल के लिए सोनू सूद को फाइनल किया गया।

बता दें की रणवीर सिंह फिल्म सिंबा में पहली बार रणवीर पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को निर्देशक रोहित शेट्टी कर रहे है।

Latest Stories