Advertisment

अर्जुन के साथ मम्मी मलाइका के रिश्ते के बारे में जानने के बाद बेटे अरहान का ऐसा था रिएक्शन

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
अर्जुन के साथ मम्मी मलाइका के रिश्ते के बारे में जानने के बाद बेटे अरहान का ऐसा था रिएक्शन

हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को कहीं न कहीं स्वीकार किया है। बीते दिनों अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमे उन्होंने अपने प्यार का इज़हार किया है इसके साथ ही मलाइका से कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। जैसे, वो शादी कब करेंगी? वो इस रिश्ते में कैसा महसूस कर रही हैं या उनके बेटे अरहान को जब इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था?

Advertisment

अब मलाइका हर एक सवाल का खुलकर जवाब दे रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि वो अर्जुन के साथ बहुत खुश हैं। इस रिश्ते से उनके परिवार को भी कोई परेशानी नहीं है। इतना ही नहीं जब उनके बेटे अरहान को इस बारे में पता चल तो उसे भी कोई परेशानी नहीं हुई।

मलाइका ने बताया, किसी भी रिश्ते को ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए। अपकी जिंदगी में क्या बदलाव हो रहे हैं ये अपने करीबियों को जरूर बताना चाहिए, उसके बाद उन्हें थोड़ा स्पेस देना चाहिए ताकी वो चीज़ों को समझ सकें। मैंने भी अर्जुन और अपने बारे में अरहान से बात की। और वो इस रिश्ते के बारे में सुनकर काफी खुश हुआ उसे कोई दिक्कत नहीं थी।

Advertisment
Latest Stories