/mayapuri/media/post_banners/82161234bd6712bf31ff51c34e014a0960dbadb35978a45924cc0abc2a261236.jpg)
बॉलीवुड में अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की जोड़ी सबसे बेहतरीन जोड़ी मानी जाती हैं। 11 साल बाद यह दोनों एक साथ फिल्म 'तान्हाजी' में नजर आएंगे। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को देखने बाद दर्शको की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि एक्टर अजय देवगन और काजोल की शादी को 20 साल हो गए है। इन दोनों के दो बच्चे भी है। बेटी का नाम न्यासा और बेटे का नाम युग है। सूत्र बता रहे है कि एक्टर अजय देवगन ने फिल्मफेयर में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान अजय ने काजोल की कई सारी बातों के बारे में बताया। अजय ने यह भी बताया कि क्यों वह काजोल से परेशान रहते है। काजोल की कौन सी बात वह पसंद नही करते है।
कौन-सी काजोल की आदात से बेहद परेशान रहते है अजय देवगन?
अजय आगे बताते है कि काजोल की एक बात उन्हें बहुत परेशान करती है। बात यह है कि काजोल हद से भी ज्यादा बातें करती है। इसी के चलते अजय ने बताया अगर कभी काजोल कम बातें करती है। तब अजय उनकी इस आदत को बेहद याद करते है।
एक्टर अजय का कहना है कि काजोल को फिल्म सेट पर फोकस करने के लिए कहते है तो तब वह कुछ और काम करने लग जाती है। काजोल सेट पर भी बहुत बातें करती है। मैं उनकी इस आदत से परेशान हुं। मगर काजोल थोड़ा चुप रहती है तो मुझे अच्छा नही लगता। तब मैं पूछता हूं कि सब ठीक हे ना। इसलिए अजय उनकी इस आदत को बदलना नही चाहते है।
➡
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैंembed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>