भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज़ के बाद अभिनेता Ajay Devgn रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुँचे

author-image
By Pragati Raj
New Update
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज़ के बाद अभिनेता Ajay Devgn रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुँचे

13 अगस्त को Ajay Devgn की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ रिलीज़ की गई थी। इसी दौरान अजय देवगन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से मिलने पहुँचे। साथ ही अजय ने उन्हें अपने फिल्म की कुछ क्लिप दिखाई।

रक्षा मंत्री से मिलने की जानकारी देते हुए अजय देवगन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन भी लिखा- “माननीय रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह जी से मिलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की कुछ क्लिप देखीं। मेरे लिए, यह फिल्म दिखाने के लिए एक उपयुक्त मंच था, जिसने 50 साल पहले पाकिस्तान पर भारत की जीत पर कब्जा कर लिया था। जय हिन्द”

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की यात्रा और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान स्थानीय गांवों की 300 महिलाओं की मदद से IAF एयरबेस के पुनर्निर्माण के उनके प्रयास से प्रेरित है।

फिल्म डिज्नी प्लस हाटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म देखने से पहले यहाँ फिल्म का रिव्यू पढ़ ले।

https://mayapuri.com/bhuj-the-pride-of-india-review/

Latest Stories